डिलाइसल पुल की एक लेन खुला! लोगों को बड़ी राहत
- by admin
- Jun 02, 2023
मुंबई, बहु प्रतीक्षित लोअर परेल के डिलाइसल पुल की एक लेन को वाहन चालकों की अवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पश्चिम की ओर जाने वाली लेन लोअर परेल, वर्ली, प्रभादेवी और करी रोड, भायखला क्षेत्रों को जोड़ती है। मार्ग की इस लेन के खुलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है, जबकि पूर्व की ओर जाने वाला लेन अगले महीने की अंतिम तारीख तक पूरा हो जाएगा और फिर इसे पूरी क्षमता से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
प्राप्त जनकारी के अनुसार, लोअर परेल वेस्ट में सेनापति बापट मार्ग जंक्शन से गणपतराव कदम मार्ग, उर्मी एस्टेट और पेनिनसुला कॉरपोरेट पार्क तक की लेन को यातायात के लिए खोल दिया गया है। इसके शुरू होने के साथ ही यहां पूर्व-पश्चिम की आवाजाही के लिए लोगों ने राहत की सांस ली है। मनपा ने वर्ष २०१८ में इस पुल को तोड़ने का काम शुरू किया था। जनवरी २०२० में इसके लिए वर्कऑर्डर जारी किया गया था। अब अगले महीने तक इसका काम पूरा हो जाएगा।

रिपोर्टर
admin