डॉक्टरों की हड़ताल जारी, आज से OPD भी बंद, देशभर में सड़कों पर उतरे डॉक्टर
- by admin
- Aug 13, 2024
कोलकाता में एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर की घटना के बाद पूरे देश में डॉक्टरों में आक्रोश फैल गया है। हजारों रेजिडेंट डॉक्टर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने पीड़िता को न्याय मिलने तक काम बंद करने की चेतावनी दी है। इस घटना के चलते आज से देशभर के सरकारी अस्पतालों की स्थिति और भी गंभीर हो सकती है, क्योंकि रेजिडेंट डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाओं को भी बंद करने का फैसला लिया है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशनने 13 अगस्त से देशव्यापी विरोध के तहत ओपीडी और वैकल्पिक सेवाओं को बंद करने का आह्वान किया है। यह विरोध 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुए यौन उत्पीड़न और उसके बाद हत्या की घटना के खिलाफ है। इस घटना के बाद से पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों ने काम बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था, जो अब धीरे-धीरे पूरे देश में फैल गया है।
बता दें कि 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक महिला डॉक्टर का शव मिला था। 8 अगस्त की रात को 31 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट
रेजिडेंट डॉक्टर के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने चेस्ट मेडिसिन विभाग के सेमिनार हॉल में द्वितीय वर्ष की छात्रा का अर्धनग्न शव बरामद किया, जिस पर कई चोटों के निशान थे। इस घटना के बाद से डॉक्टर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।
दिल्ली
AIIMS के
डॉक्टरों
की
6 डिमांड
-मामले को बिना देरी किए तुरंत CBI
को सौंपा जाए।
-प्रिंसिपल, एमएस (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट), और अस्पताल के सिक्योरिटी इंचार्ज से तत्काल इस्तीफा लिया जाए।
-केंद्र सरकार से लिखित में यह आश्वासन मिले कि डॉक्टरों
के लिए सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाएगा।
-मृतक डॉक्टर के सम्मान में किसी मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग
या लाइब्रेरी का नाम उनके नाम पर रखा जाए।
-डॉक्टर के परिवार को पर्याप्त मुआवजा प्रदान किया जाए।
-शारीरिक हमलों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई सुनिश्चित
करे।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin