मां की शिकायत पर बेटा हुआ गिरफ्तार, शराब न पीने और नौकरी करने के लिए दबाव बनाने पर पिता की हत्या
- by admin
- Jul 02, 2023
मुंबई : नौकरी न करने पर खरी खोटी सुनाने से परेशान युवक ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने घर में रखा डंबल्स उठाया और पिता के सिर पर मार दिया। जिसमें वे जख्मी हो गए थे। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की अधिक जांच डीएन नगर पुलिस द्वारा की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना में जान गवानेवाले व्यक्ति का नाम समद शेख (50) है। गुरुवार रात झगड़ा होने के बाद नवमान शेख (28) ने घर में रखा हुआ डंबल्स उठाकर सिर पर मार दिया था। शेख परिवार अंधेरी पश्चिम स्थित कपासवाडी इलाके में रहता है। आरोपी ने पिता पर हमला करने के बाद बाहर जाकर गाड़ियों के कांच भी फोड़े थे। जिंसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौकेपर पहुंचकर पुलिस ने मामले में मां की शिकायत पर बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। जांच करते हुए कपासवाडी इलाके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई है।
नवमान शराबी था और शराब पीकर आने के बाद घर में हमेशा झगड़ा करता था। इसीलिए पिता ने उसे कुछ दिनों पहले उसे घर से निकल दिया था। लेकिन खाना खाने वह अपने घर पर आता था। घटनावाले दिन रात दो बजे वह घर पर आया और उसने पिता से झगड़ा शुरू कर शुरुवाती कहासुनी के बाद डंबल से पिता पर हमला कर दिया।

संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin