ठाणे जिले में करंट लगने से वरिष्ठ नागरिक की मौत!
- by admin
- Aug 23, 2022
ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को बिजली के पैनल के संपर्क में आने से करंट लगने के कारण 65-वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। एक निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित भुराव नारायण चव्हाण एक ट्रक चला रहे थे, जब उन्होंने रास्ते में एक दोपहिया वाहन को खड़ा देखा। ट्रक से नीचे उतरकर दोपहिया वाहन को एक तरफ करते समय अचानक एक बिजली वितरण पैनल के बक्से से निकली धातु की प्लेट के संपर्क में आने से उन्हें करंट लगा। अधिकारी ने बताया कि चव्हाण की मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि स्थानीय दमकलकर्मी, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मी और पुलिसकर्मी सहायता के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin