रातानाडा श्री कृष्ण मंदिर में अखंड खड़ी सप्ताह का संत और श्रद्धालुओं की मेजबानी में हुआ शुभारंभ
- by admin
- Aug 19, 2024
जोधपुर संभाग
पारस शर्मा -रातानाडा स्थित श्री कृष्ण मंदिर में मंदिर पुजारी हरि महाराज के
सानिध्य में 19 से 26 अगस्त तक आयोजित होने वाली आठ दिवसीय अखंड
खड़ी सप्ताह का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि महंत परमहंस श्री 108 रामस्नेही रामप्रसाद महाराज, राज्य सभा सासंद राजेंद्र गहलोत, नगर निगम उत्तर महापौर कुंती देवड़ा परिहार, राज्य उपभोक्ता आयोग, जयपुर अध्यक्ष देवेंद्र कच्छवाह के द्वारा दीप प्रज्जवलन
एवं मंगला आरती से हुआ। आयोजन में साधक और गायक 24 घंटे खड़े-खड़े अनवरत संकीर्तन करते हुए भक्ति में सराबोर
नजर आए।
मंदिर ट्रस्ट सचिव प्रकाश सिंह भाटी ने संवाददाता पारस शर्मा को बताया कि इस आयोजन में तीज, चौथ व उबछट के व्रत के दौरान महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
इस मौके क्षेत्रीय
पार्षद ललित गहलोत, अशोक भाटी,
मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष इंद्रसिंह साखला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गहलोत, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी, सचिव प्रकाश सिंह भाटी, विशाल साखला, राजेन्द्र सिंह चौहान, यशवर्धन सोलंकी,
प्रशान्त भाटी, संजय टाक. अर्जुन टाक, दुलीचन्द सोलंकी, धनराज भाटी, अशोक भाटी,
रमेश भाटी, राजेन्द्र सिंह गहलोत, कल्पित कच्छवाह, भौमसिंह परिहार आदि ट्रस्ट पदाधिकारियों व सदस्यों सहित सैकड़ों की संख्या में
श्रद्धालु उपस्थित रहे।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin