प्री-लांच कार्यक्रम में चेयरमैन रमेशकुमार कोठारी ने जताया आभार ।
- by admin
- Jul 06, 2024
बेंगलुरु - नमननिधि चैन ऑफ फार्मेसी द्वारा कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र व राजस्थान में रिटेल स्टोर्स संचालित है। अब एक कदम आगे बढाते हुए मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में भी अब स्थापित करेंगे। गत दिनों मैसूर रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में नमानिधि फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड के जोनल सेल्स मैनेजर मोहनकुमार ने कम्पनी की योजना को विस्तृत से बताते हुए कहा कि 5 चरणों में दैनिक उपयोग में आने वाली जीवनरक्षक औषधियों को बाजार में कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र व राजस्थान में उतारा जाएगा। पहले चरण में 5 उत्पादों को 15 जुलाई में सभी प्रदेशों में एक साथ लांच किया जा रहा है।
नमानिधि फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन रमेशकुमार कोठारी ने एक प्रीलांच कार्यक्रम में कम्पनी के ऊर्जावान प्रबंधकीय व सेल्स विभाग के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर सपना फार्मास्यूटिकल्स प्रा. लि. एवं राजसंस फार्मास्यूटिकल्स प्रा. लि. के प्रबंधक, बिक्री व वितरण विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में करीब
500 से अधिक लोग उपस्थित थे ।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin