सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में फंसीं:नासा के स्पेसक्राफ्ट में सिर्फ आधा ईंधन बाकी, अब रूस बचाएगा या इलॉन मस्क
- by admin
- Jul 03, 2024
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में फंस गई हैं। सुनीता 5 जून 2024 को स्टारलाइनर नाम के स्पेसक्राफ्ट में सवार होकर स्पेस मिशन पर गई थीं। ये अमेरिकी एयरक्राफ्ट कंपनी बोइंग और नासा का संयुक्त ‘क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ है। इसमें सुनीता, स्पेसक्राफ्ट की पायलट हैं। उनके साथ गए बुश विलमोर इस मिशन के कमांडर हैं। दोनों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में 8 दिन रुकने के बाद वापस पृथ्वी पर आना था, लेकिन स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी दिक्कतों और हीलियम गैस के रिसाव के चलते अब तक ऐसा नहीं हो पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि असली दिक्कत का पता नहीं चल पा रहा है। अगर यही स्पेसक्राफ्ट वापसी आता है तो इसमें आग लगने की आशंका है। नासा पर भी दिक्कतों की अनदेखी का आरोप लग रहा है।
सुनीता और विलमोर को स्पेस में एक हफ्ते रुकना था, 23 दिन हो गए
बीते महीनों में स्टारलाइनर का लॉन्च कई बार टाला गया था। आखिरकार 5 जून को इसने धरती से उड़ान भरी और 25 घंटे के सफर के बाद इसमें सवार सुनीता विलियम्स इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचीं। ये सुनीता के नाम पर एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।
लॉन्च के साथ ही बोइंग, एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन तक ले जाने और वापस आने के मिशन पर काम करने वाली दूसरी प्राइवेट फर्म बन गई। इसके पहले इलॉन मस्क की स्पेसएक्स ये कारनामा कर चुकी है।
बोइंग की तरफ से कहा गया कि ये लॉन्च, नासा और बोइंग के स्टारलाइनर क्रू फ्लाइट टेस्ट की शुरुआत है। लॉन्च के समय बोइंग डिफेंस, स्पेस एंड सिक्योरिटी के प्रेसिडेंट और CEO टेड कोलबर्ट ने इसे स्पेस रिसर्च के नए युग की शानदार शुरुआत बताया था।
इस मिशन के तहत एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन पर 8 दिन रुक कर रिसर्च और एक्सपेरिमेंट करने थे। हालांकि, इस मिशन का मुख्य उद्देश्य स्पेसक्राफ्ट की एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस स्टेशन तक ले जाकर वापस लाने की क्षमता साबित करना था। सुनीता और विल्मोर पहले एस्ट्रोनॉट्स हैं जो एटलस वी रॉकेट के जरिए स्पेस ट्रैवेल पर भेजे गए हैं। इस मिशन के दौरान उन्हें स्पेसक्राफ्ट को मैन्युअली उड़ाना था। इस फ्लाइट टेस्ट से जुड़े कई तरह के फ्लाइट टेस्ट ऑब्जेक्टिव भी पूरे करने थे।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin