जरूरी हो तभी बाहर निकलें … मौसम विभाग ने दी चेतावनी
- by admin
- Sep 26, 2024
– महाराष्ट्र में `रेड’अलर्ट
/ मुंबई
मुंबई समेत पूरे राज्य में कल भारी बारिश कहर ढाएगी। इस तरह की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग ने मुंबईकरों से आह्वान किया है कि बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। वर्ना घर से बाहर न निकले। मौसम विभाग ने आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। मुंबई, ठाणे, रायगड और पुणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह पालघर और नासिक के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।उल्लेखनीय है कि मुंबई और आसपास के शहरों समेत महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार से ही लगातार बारिश हो रही है। इसकी वजह से मुंबई शहर के कई हिस्सों में पानी जमा हो गया है। मुलुंड में त्रिमूर्ति मार्ग नदी में तब्दील हो गया था। दूसरी तरफ भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए मूसलाधार बारिश के संबंध में कुछ जिलों के लिए `रेड’ अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा २४ घंटों में मुंबई, ठाणे और नासिक के लिए `ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक आज मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कोकण और गोवा में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अगले २४ घंटों में मुंबई शहर और उपनगरों में रात और सुबह के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कीr है। वहीं बिजली की गड़गड़ाहट के साथ ४० से ५० किमी की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई है। इसलिए अपील की गई है की जरूरी हो तभी मुंबईकर घर से बाहर निकलें। बता दें कि मुंबई में अधिकतम तापमान ३२ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान २३ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। आईएमडी के अधिकारियों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जिसके कारण महाराष्ट्र में नमी बढ़ गई है। इसकी वजह से मानसून के प्रभाव में तीव्रता आ गई है। इसके साथ ही उत्तरी महाराष्ट्र में मानसून के बढ़ते प्रभाव के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश देखी जा रही है।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin