दही हंडी उत्सव के दिन 19 अगस्त को राज्य में सार्वजनिक छुट्टी
- by admin
- Jul 30, 2022
मुंबई : राज्य सरकार ने दही हंडी उत्सव के दिन 19 अगस्त को राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले दो साल से गणेशोत्सव और दही हंडी जैसे उत्सव बेहद सादगी से मनाए गए। इस साल गणेशोत्सव और दही हंडी उत्सव को लेकर राज्य सरकार ने कोई प्रतिबंध नहीं लगाए हैं और गणेश मूर्तियों की ऊंचाई की सीमा को खत्म कर दिया गया है। ऐसे में इस साल ये दोनों त्योहार पूरी धूमधाम से मनाए जाएंगे। उत्सव मनाते वक्त लोगों को कोई दिक्कत नहीं आए, सरकार ने प्रशासन को इस बारे में सजग रहने का निर्देश दिया है। सरकार ने दही हंडी उत्सव के अवसर पर सार्वजनिक छुट्टी के लिए परिपत्र निकाला है। इस अनुसार 19 अगस्त 2022 को सार्वजनिक छुट्टी रहेगी।
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा था कि पिछले दो साल से हम पर कोरोना का खतरा था, इस वजह से हम उत्साह से त्योहार नहीं मना सके। इस वजह से इस साल गणेशोत्सव, दही हंडी जैसे सभी पर्व उत्साह और उल्हास से मनाएं जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से सभी गणशोत्सव मंडलों को पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन को गणेशोत्सव, दही हंडी, मोहर्रम के दौरान राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए तथा सभी मंडलों से पर्यावरण हितैषी गणेशोत्सव मनाने की अपील की थी।

रिपोर्टर
admin