पालघर जिले के वसई में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार
- by admin
- Apr 10, 2022
वसई : मानव तस्करी निरोधक सेल (एएचटीसी) के अधिकारियों ने पालघर जिले के वसई में एक महिला झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। जो बिना किसी डिग्री तथा परमिट के क्लिनिक चला रही थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान में यहां वसई के एवरशिंदे शहर में गुरुवार को स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान झोलाछाप डॉक्टर सुभांगी गनेश वांगरी (40) को गिरफ्तार कर लिया गया। वह पति डॉक्टर गनेश आर वांगरी जो चिकित्सा परिषद में पंजिकृत है के साथ क्लिनिक में चला रही थी तथा उसके पास किसी प्रकार का कोई डिग्री और परमिट नहीं होने के बाद भी वह मरीजों का इलाज करती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र मेडिकल प्रैक्टिस नियम सहित कई धाराओं के तहत अपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin