नाइजीरिया का व्यक्ति 110 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार
- by admin
- Dec 26, 2021
मुंबई : मुंबई अपराध शाखा के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) द्वारा चलाए गए एक अभियान के दौरान नाइजीरिया का एक नागरिक 33 लाख रुपये मूल्य की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि बोयेगा हबीब अबुबकर (47) को आजाद मैदान इकाई के एएनसी अधिकारियों ने मस्जिद बंदर इलाके से शुक्रवार शाम उस समय गिरफ्तार किया जब वह पुलिस के एक वाहन को देखकर भागने की कोशिश करने लगा और तलाशी में उसके पास से 100 ग्राम कोकीन बरामद हुई। उसे स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के साथ-साथ विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin