ट्रैवल बैग में मिला महिला की सिर कटी लाश, हाथ पर बना है टैटू
- by admin
- Jun 03, 2023
भायंदर, स्थित उत्तान बीच पर शुक्रवार सुबह एक सूटकेस में अज्ञात महिला की सिर कटी लाश मिली। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव सुबह करीब 8.30 बजे एक मॉर्निंग वॉकर को बड़े सूटकेस में मिला। पुलिस के मुताबिक महिला के शरीर के तीन टुकड़े हो गए थे और उसका सिर गायब था।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक शख्स को उत्तान बीच पर एक बड़ा सूटकेस मिला। उस व्यक्ति ने सूटकेस खोला तो उसमें शव मिला। युवक ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।
महिला के हाथ पर ओम और त्रिशूल का टैटू बना हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुणे में कक्षा छठी की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना का पता तब चला, जब छात्रा ने स्कूल के काउंसलिंग प्रोग्राम में शिक्षकों को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की येवलेवाड़ी में रहती है। वह अपने घर के बगल वाली गली में खेल रही थी। इस दौरान एक घर की खिड़की से कुछ गिर गया। लड़की उस घर में सामान देने जा रही थी। इस समय घर में मौजूद तीन आरोपी उसे घसीट कर घर में ले गए। इसके बाद तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना होने पर तुरंत एयर एंबुलेंस मिल जाएगी। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम राजमार्गों पर एंबुलेंस सेवा प्रदान करेगा। नवंबर से दिसंबर के बीच एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की जा सकती है।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin