नेपाल में भूस्खलन के बाद बस गिरी उफनती नदी में
- by admin
- Jul 12, 2024
नेपाल में भूस्खलन के बाद
पर्यटकों की 2 बसें उफनती नदी में गिर गईं, जिससे 7 भारतीयों की मौत हो गई। मायरिपब्लिका न्यूज पोर्टल
ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि दोनों बसें 65 यात्रियों को ले जा रही थीं, जिनके चितवन जिले के
नारायणघाट-मुगलिंग रोड पर सिमलताल इलाके में भूस्खलन के बाद त्रिशूली नदी में
लापता होने की आशंका है।
बता दें कि काठमांडू जाने वाली एंजेल
बस और गणपति डीलक्स से जुड़ी यह घटना क्षेत्र में भारी बारिश के बीच सुबह करीब
साढ़े 3 बजे हुई। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि
बसें राजमार्ग पर यात्रा कर रही थीं, तभी भूस्खलन हुआ, जिससे वे सड़क से नीचे
उफनती नदी में जा गिरीं।
यादव ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बसों में बस
चालकों सहित कुल 63 लोग सवार थे। सुबह करीब 3:30 बजे भूस्खलन से बसें बह
गईं। हम घटना स्थल पर हैं और तलाशी अभियान जारी है। लगातार बारिश के कारण बाधा आ
रही है।" लापता बसों की तलाश की जा रही है।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin