मुंबई के बड़े होटल में बम की सूचना से हड़कंप, डिफ्यूज करने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग...
- by admin
- Aug 23, 2022
मुंबई : मुंबई के एक होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि होटल में चार जगहों पर बम रखे हैं। इतना ही नहीं अज्ञात कॉलर ने बम डिफ्यूज करने के लिए पांच करोड़ रुपए की मांग भी की। वहीं कॉल के तुरंत बाद सहार थाने में इसकी सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने धारा 336, 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
सहार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह एक शरारत और एक फर्जी कॉल लग रहा है। उन्होंने कहा कि कई टीमों का गठन किया गया है और फोन करने वाले को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin