लखनऊ : दो लोगों का किया था कत्ल, डेढ़ साल बाद धराया आरोपी
- by admin
- Dec 14, 2021
लखनऊ : सभ्य समाज में किसी झगड़े या विवाद का पैâसला करने के लिए एक व्यवस्था बनाई गई है। पीड़ित की शिकायत के अनुसार पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामला अदालत को सौंपती है और बाद में न्यायालय सजा का पैâसला सुनाता है। बदले की भावना से दोषी मानकर खुद किसी को सजा देने का अधिकार किसी को नहीं दिया गया है। फिर भी कुछ लोग अपने स्तर पर अपने झगड़ों, विवादों का हिसाब यानी निपटारा अदालत से बाहर खुद करते हैं और इसे बदले का नाम देते हैं। अहंकार और अपमान के झूठे भ्रम में ऐसे लोग खुद अपराधी बन जाते हैं, अंत में जेल की सलाखें उनका मुकद्दर बनती हैं। ऐसा ही एक मामला नई दिल्ली से सामने आया है। दिल्ली की राजौरी गार्डन पुलिस ने एक ३२ वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि उक्त युवक पर दो लोगों के कत्ल का आरोप है और पुलिस उसे डेढ़ साल से अधिक समय से ढूंढ रही थी।
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान ताज उर्फ चांद मियांं के रूप में सामने आई थी, जो कि दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित शिवाजी इंक्लेव इलाके का निवासी बताया जाता है। चांद मियांं ने अपने भाई और चाचा की हत्या का बदला लेने के लिए दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस तरह कुख्यात बदमाश बने चांद मियां को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर लखनऊ के लखनऊ-बहराइच रोड पर जारवाल बस स्टैंड के पास से ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया है। वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से फरार चल रहा था।
बताया जाता है कि आरोपी ताज उर्फ चांद मियांं दिल्ली के ख्याला इलाके में हुई हत्या की दो वारदातों में शामिल रह चुका है। उसने ये दो कत्ल अपने चाचा और भाई की हत्या का बदला लेने के लिए किया था। हुआ ऐसा था कि चांद मियां के भाई इरशाद उर्फ बादशाह को सट्टेबाजी की बुरी लत लग गई थी। इस वजह से बादशाह पर सट्टेबाजों का काफी कर्ज चढ़ गया था। वर्ष २००९ में अपने पैसों की वसूली के विवाद में एक सट्टेबाज ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर राजौरी गार्डन इलाके में बादशाह की हत्या कर दी थी। इस हत्या का बदला लेने के लिए गत वर्ष ११ फरवरी, २०२० को ताज ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर कथित सट्टेबाज के साथी सौरभ उर्फ गोलू और तरुण पर बेसबॉल बैट व पत्थरों से हमला कर दिया था। उस हमले में बुरी तरह से घायल हुए सौरभ की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। हत्या के उस मामले में ताज के दो साथियों आबाद और मोईनुद्दीन को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, लेकिन ताज को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। इससे दुस्साहसी बने चांद मियां ने रघुबीर नगर में प्रॉपर्टी डीलर विनोद भाटी की २५ जून २०२० को गोली मारकर हत्या कर दी थी। चांद मियां ने विनोद भाटी का कत्ल अपने चाचा की हत्या का बदला लेने के लिए किया था। बताया जाता है कि विनोद भाटी ने वर्ष २०१९ में चांद मियां के चाचा का खून कर दिया था। तब से वह फरार चल रहा था। अब लखनऊ से उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्टर
admin