आफत की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा तो शहर के निचले इलाकों में जलजमाव
- by admin
- Jul 22, 2023
मुंबई, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में कल भी बारिश का कहर जारी रहा। मुंबई पर आफत की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा तो शहर के निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। इसके चलते शहर में यातायात बाधित रहा। जलभराव के चलते मुंबई-अंधेरी सबवे से वाहनों के आवागमन को रोक दिया गया। इसके अलावा टेंबी ब्रिज, चेंबूर, घाटकोपर, सर्वे जंक्शन, एबीएस रोड-कुर्ला, सायन सर्कल, हिंदमाता सहित कई क्षेत्रों में जलजमाव से सड़कें तालाबों में तब्दील हो गई थीं। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ की टीम तैनात कर दी गई हैं।
मुंबई में लगातार जारी तेज बारिश के कारण शुक्रवार को सड़कें पानी से लबालब भर गईं। शहर और उपनगरों के विभिन्न इलाकों में कमर तक पानी भर गया। कुलाबा, मुंबई सेंट्रल, भायखला, दादर, परेल, वर्ली, बांद्रा, टेंबी ब्रिज, चेंबूर, कुर्ला, सायन, घाटकोपर, भांडुप, अंधेरी, मुलुंड, जोगेश्वरी, बोरीवली और दहिसर में रुक-रुककर भारी बारिश हुई।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin