१० दिन, १५० करोड़ और ९०० टेंडर्स!
- by admin
- Feb 28, 2024
मुंबई: अभी तक मनपा ब्रेफिक्र होकर बैठी हुई थी, वहीं अब उसने कुछ ही दिनों के भीतर १५० करोड़ के ९०० टेंडर्स जारी किए हैं, जिसमें प्रति टेंडर की औसत लागत १५ लाख से लेकर १८ लाख रुपए तक है। मनपा को भोले-भाले नागरिकों को उल्लू बनाना बखूबी आता है। मनपा चुनाव के दिन नजदीक आते ही जाग उठी है। मनपा ने कई अलग-अलग वॉर्डों में अलग-अलग कामों के लिए करीब १५० करोड़ रुपए की औसत लागत पर ९४० निविदाएं आमंत्रित की हैं, जिसमें २९२ टेंडर केवल दस दिनों के भीतर ही जारी किए गए।
मनपा द्वारा जारी ये निविदाएं फुटपाथों की मरम्मत व्यायामशाला उपकरण स्थापित करने, मलिन बस्तियों में रास्ते बनाने, शौचालय ब्लॉकों की मरम्मत, बगीचों का नवीनीकरण और स्लम क्षेत्रों में स्थित परियोजनाओं से संबंधित हैं। बता दें कि कांदिवली तक पैâले आर-साउथ वॉर्ड के लिए सबसे अधिक निविदा जारी हुई है, जिसके लिए कुल लागत २२ से २३ करोड़ रुपए हैं, वहीं पी-नॉर्थ के
मालाड क्षेत्र में १४२ टेंडर जारी किए गए, जिसकी लागत १७ से २० करोड़ रुपए है और घाटकोपर के एन वॉर्ड के लिए १६ से १८ करोड़ रुपए के ९२ टेंडर जारी किए गए हैं।

रिपोर्टर
admin