प्रयागराज में बोले कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, 10 सीटों पर भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत
- by admin
- Aug 15, 2024
·
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सभी सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया है। प्रयागराज दौरे पर आए स्वतंत्र देव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने जनता से चल कपट किया था। उन्हें आरक्षण और संविधान खत्म होने का भय दिखाया गया। कांग्रेस ने पैसा देने के लिए फार्म भरवाया था। अब झूठ का गुब्बारा फूट गया है। उन्होंने कहा कि जनता विपक्ष को समझ चुकी है। इससे सारी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी की जीत तय गई। इसके लिए प्रभारी बना दिए गए हैं। प्रत्याशियों का चयन जल्द कर लिया जाएगा। हर बूथ पर जीत हासिल करना हमारा लक्ष्य है। स्वतंत्र देव ने पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। साथ ही श्री हनुमान मंदिर मौनी आश्रम झूंसी में रुद्राभिषेक किया।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin