30 से अधिक गौवंश से भरा कंटेनर पकड़गयो की मोत
- by admin
- Aug 20, 2024
करौली टोडाभीम थाना पुलिस द्वारा गौवंशों से भरा एक कंटेनर ट्रक जब्त किया गया है। जिसे मंगलवार सुबह 4.30 बजे हिण्डौन के फुलवाड़ा स्थित गौशाला लेकर लाया गया। जहां ट्रक में करीब 30 गौवंश मृत मिले। जिसके बाद हिण्डौन पशु चिकित्सालय से चिकित्सको की टीम भी गौशाला पहुंची।
टोडाभीम थाना के एएसआईबनेसिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 1.30 बजे फोन पर सूचना मिली कि बालाजी घाटी पर गौवंशों से भरा एक ट्रक घाटी की दीवार से टकराकर पेड़ के सहारे खड़ा हुआ है। इस सूचना पर जाब्ता लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान मथुरा व भरतपुर से भी कुछ गौसेवक ट्रक का पीछा करते हुए वहां पहुंच गए थे। इस दौरान मौके से वाहन चालक फरार मिला। गौसेवकों की मदद से कंटेनर ट्रक को लेकर हिण्डौन के फुलवाड़ा स्थित गौशाला पहुंचे। पशु चिकित्सक डॉ महेश गुप्ता ने बताया कि दम घुटने से गौवंशों की मौत हुई है।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin