वार्ड 27 में सीवरेज की समस्या को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन
- by admin
- Aug 24, 2024
पाली शहर के वार्ड 27 के गुरलाई मार्ग, मंडिया रोड के मोहल्लेवासियों ने सीवरेज की समस्या को लेकर शुक्रवार कलेक्टर एलएन मंत्री को ज्ञापन सौंपा। अक्षय और जगदीश चावला ने बताया कि मोहल्ले में सीवरेज लाइन का पानी काफी दिनों से बाहर आने से गंदगी हो रही हैं। मच्छर पनप रहे हैं। इससे मोहल्लेवासियों एवं आने-जाने वाले राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने बताया कि सीवरेज लाइन कई दिनों से जाम हैं। ऐसे में सीवरेज लाइन साफ करवाने और उचित समाधान को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इधर, मोहल्लों से बारिश व सीवरेज के पानी निकासी की मांग फिरदौस कॉलोनी स्थित महादेव नगर, शिवशक्ति नगर, देवनगर, हबीबी नगर के रहवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सीवरेज व बरसाती पानी की निकासी की मांग की। रहवासी सुल्तान खां, फारुक, इम्तियाज अली ने बताया कि बारिश के कारण जगह-जगह पानी जमा है। सीवरेज के पानी की निकासी नहीं होने के कारण परेशानी बढ़ गई है। गंदा पानी फैलने से मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारियां फैलने का खतरा है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने से लोग परेशान हैं।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin