आसमान में उड़ान भर रही बेटी, पायलट से बनी कैप्टन
- by admin
- Aug 27, 2024
आबूरोड। सिरोही जिले के जनजाति क्षेत्र आबूरोड शहर की बेटी टीनासिंघल आज आसमान में उड़ान भर रही है। टीना का बचपन से ही पायलट बनकर आसमान में उड़ान भरने का सपना था। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए वह एक सैनिक की तरह जुट गई। कड़ी मेहनत और समर्पण के दम पर उसने पायलट बनकर अपने सपने को साकार किया।
आज टीना देश की सबसे बड़ी एयरलाइंसएयर इंडिया में करीब आठ साल से कैप्टन पद पर कार्यरत है। वह प्रमुख एयरक्राट में से एक बोइंगट्रिपल7 विमान भी उड़ा चुकी है। उसे 4 हजार 500 घंटे विमान उड़ाने का अनुभव है। वर्ष 2015 में स्पाइसजेटएयरलाइंस से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाली टीना अंतरराष्ट्रीय कराटेचैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। उन्हें डांस और पेंटिंग का भी शौक है।
वर्ल्डलाइनर
विमान की उड़ान भरी
टीना का कहना है कि उसे बोइंगट्रिपल7 विमान जो वर्ल्डलाइनर के नाम से जाना जाता है, उसे उड़ाने का अवसर मिला। इनकी संख्या बहुत कम है। एयरबस के आने से पहले यह ऐसा जेबो विमान था, जो बिना रूके एक प्वाइंट से दूसरे प्वाइंट तक लाइट करता था। यह लाइट 14 से 16 घंटे की होती है। इस विमान को उड़ाने के लिए पूरी तरह मेडिकली फिट रहना जरूरी है।
पायलट की जिंदगी
चुनौतीपूर्ण
टीना बताती है कि पायलट की जिंदगी काफी संघर्ष और चुनौतियों से भरी है। उसे न केवल विमान में बैठे यात्रियों की जान बचाने की जिम्मेदारी होती है, बल्कि अपने परिवार की देखभाल भी करनी होती है। साहसी पायलट की मेहनत और समर्पण से सुरक्षित यात्रा संभव होती है।
कराटे में किया
भारत का प्रतिनिधित्व
टीना बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। इसके अलावा उसने कराटे, पेंटिंग, डांस आदि गतिविधियों में भी उपलब्धियां प्राप्त की। कराटे में ब्लैक बेल्ट टीना ने वर्ष 2000 व 2002 में मलेशिया व टोक्यो में हुई कराटेचैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा माउंटआबू और आगे की स्कूली पढ़ाई आबूरोड के स्कूल से प्राप्त की।
कोरोना महामारी
में सेवाएं दी
कोरोना महामारी के दौरान लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में कैद होकर रह गए थे। उस समय टीना को भारत में दवाइयों व मेडिकल उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने की महत्वपूर्ण जिमेदारी सौंपी गई। इसके लिए उसने हांगकांग तक उड़ान भरी। उसने निडरता के साथ जिमेदारी निभाई। साउथअरेबियन देशों में डेपूटेशन पर रहते हज यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया।
महिलाओं में
आसमां की ऊंचाइयों को नापने की क्षमता
टीना कहती है कि महिलाएं एविएशन सेक्टर में बेहिचक आएं। इसमें उनके लिए अवसरों की कमी नहीं है। आबूरोडटीएसपी क्षेत्र है, फिर भी यहां की बालिकाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उनको प्रोत्साहित करने की जरूरत है। महिलाएं अपनी काबिलियत के दम पर आसमान की ऊंचाइयों को नाप सकती है। अगर आप कुछ अच्छा करना चाहते हैं तो डेडीकेशन बहुत जरूरी है। अपने कन्फर्ट जोन से बाहर आना होगा।
सिरोही-पाली जिले से पहली कॉमर्शियलपायलट
टीना का दावा है कि सिरोही-पाली जिले से वह पहली
कॉमर्शियलपायलट है। उन्होंने पायलट का प्रशिक्षण अमेरिका से लिया। अपने कॅरियर की
शुरुआत स्पाइसजेटएयरलाइंस से बतौर पायलट की। वर्तमान में वह देश की सबसे बड़ी
एयरलाइंसएयर इंडिया में कैप्टन पद पर सेवारत है।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin