महिलाएं गर्भ संस्कार दें, बच्चों को साधु नहीं बना सकते तो अच्छा श्रावक बनाएं
- by admin
- Sep 04, 2024
जोधपुर संभाग संपादक पारस आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी
सूरत। शहर के पाल में श्री कुशल कांति खरतरगच्छ
जैन श्री संघ पाल स्थित श्री कुशल कांति खरतरगच्छ भवन में युग दिवाकर खरतरगच्छाधिपति
आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म. सा. ने बुधवार 4 सितंबर को पर्वाधिराज पर्युषण
के पांचवे दिन प्रभुवीर जन्म वांचन पर प्रवचन करते हुए संवाददाता पारस शर्मा को कहा
कि कल्पसूत्र जीने की कला सिखाता है। जिंदगी में मां को कभी कष्ट मत देना।अपने आचार,व्यवहार,भाषा
से कभी दु:ख नहीं पहुंचाना चाहिए। संसार में हर मां अपने संतान पर प्रेम करती है। महिलाओं
को गर्भ संस्कार देने की बात कहते हुए कहा बच्चा साधु नहीं बने कोई बात नहीं,लेकिन
एक अच्छा श्रावक तो बनना चाहिए। संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश मंडोवरा और युवा परिषद के
अध्यक्ष मनोज देसाई ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि गुरूवार सुबह नौ बजे व्याख्यान होगा। जिसमें भगवान
महावीर का जीवन और उनकी साधना के बारे में श्रवण करेंगे। मास खमण और उसके पर वाले तपस्वियों
का विशेष बहुमान बालचंदजी लुणीया परिवार द्वारा किया जाएगा। जाजम के लाभार्थी परिवार
जाजम लेकर वाजते गाजते पधारे। पहले स्वप्न का सभी ने दर्शन किया। बदलते चिंतन तो संवरे
जीवन का किताब का भी गुरूदेव के हाथों से विमोचन किया गया। आज शाम को 7 बजे प्रतिक्रमण
हुआ। यह 51 वां चातुर्मास है। लाभार्थी संघवी दलीचंदजी मावाजी मरोडिया ने पारणा घर
ले जाने का लाभ उठाया। साथ ही अन्य कार्यक्रमों
के लिए धर्मानुरागी श्रावकों ने उत्साह से ऊंची बोलियां लगाई।मनोज देसाई ने बताया कि
पर्युषण पर्व पर धर्म आराधना व त्याग तपस्या का ठाट लगा हुआ है।चातुर्मास में कई बड़ी
तपस्याये चल रही है।अभी तक 30 मास खमण सम्पन्न हो चुके है व लगभग 20 मास खमण गतिमान
है।इसके अलावा तपस्वी रत्न सपना देवी सुरेशकुमार देसाई के 48 की तपस्या सम्पन्न हुई
है।51 की तपस्या के भाव है।इन्ही देसाई धमाणा परिवार में 14 सिद्धि तप विकासोन्मुख
है।सैकड़ो सिद्धि तप,8,11,15 से 36 तक कि तपस्या के का क्रम जारी है।
महावीर वांचन प्रवचन व बोलियों के दौरान दैनिक
भास्कर के सुरत संपादक मुकेश शर्मा,सब एडिटर जयपाल,विद्रोही आवाज़ के सह संपादक राजू
तातेड़,नारायण डागा ने आचार्य प्रवर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया ।संघ द्वारा सभी का बहुम्मान
किया।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin