सेवा के लिए धन नहीं,तन-मन जरूरी है- हिरापुरी
- by admin
- Sep 11, 2024
साण्डेराव-
संत मनसुख हिरापुरीजी महाराज ने कहा कि सेवा के धन नहीं मन की जरूरत है,तुम बिना धन और कीमती वस्तु के भी दूसरों की मदद कर
सकते हो। वें अम्बिका मंदिर परिसर में चल रहे चातुर्मास के दौरान राधा अष्टमी पर
आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहा कि तुम्हारे पास
जुबान है,जिससे तुम मीठे शब्द बोलकर किसी के
दुखी चेहरे पर मुस्कान ला सकते हो। तुम अपने शब्दों की ताकत से किसी के भी टूटे
हौसलों को फिर से मजबूत कर सकते हो। संत ने
कहा कि अन्नदान, वस्त्रदान,मविद्यादान, अभयदान
और धनदान ये सारे दान इंसान को पुण्य का भागी बनाते हैं।संत मनसुख हिरापुरी महाराज
ने कहा कि किसी भी वस्तु का दान करने से मन को सांसारिक आसक्ति यानी मोह से
छुटकारा मिलता है,हर तरह
के लगाव और भाव को छोड़ने की शुरुआत दान और क्षमा से ही होती है। इस दौरान दूर-दूर
से पहुंची महिलाओं ने गणपति वंदना व गुरु वंदना के बाद राधा-कृष्ण के भजन कीर्तन
कर वातावरण को भक्ति मय बना दिया
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin