शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को, रातानाडा श्री कृष्ण मंदिर में होंगे विभिन्न आयोजन
- by admin
- Oct 16, 2024
जोधपुर संभाग पारस शर्मा को रातानाडा स्थित श्री कृष्ण मंदिर में 16 अक्टूबर, बुधवार को शरद पूर्णिमा पर्व श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा संवाददाता पारस शर्मा को बताया कि इस
मंदिर पुजारी हरिभाई गोस्वामी ने बताया कि आश्विन मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है एवं अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है। इस रात्रि को किरणों से अमृत बरसता है। मान्यता है कि इस रात्रि को दूध की खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखते हैं और प्रातः उस खीर को खाने से अनेक प्रकार की बीमारियां दूर हो जाती है। इस दौरान ठाकुरजी व राधारानी का विशेष शरदीय श्रृंगार होगा।
मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष इंद्रसिंह सांखला ने बताया कि इस अवसर पर 108 किलो दूध की खीर बनाकर चंद्रमा की रौशनी में रखी जाएगी और अगले दिन सुबह ठाकुरजी को भोग लगाकर सभी भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाएगा।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin