माताजी भक्ति सागर ग्रूप द्वारा हुआ 14 कन्याओं का शगुन कार्यक्रम आयोजित
- by admin
- Feb 01, 2025
राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा
जोधपुर। गत 12 वर्षों से जरुरतमंदो की मदद व समाज सेवा में अग्रणी एवं सदैव तत्पर रहने वाला सामाजिक संगठन माताजी भक्ति सागर ग्रूप की ओर से शुक्रवार को अपराह्न 4 से शाम 7 बजे तक गोल बिल्डिंग चौराहा स्थित श्री जबरेश्वर महादेव मंदिर में शगुन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें निर्धन व जरुरतमंद विवाह योग्य 14 कन्याओं को वैवाहिक जीवन यापन के लिए जरुरतमंद सामान भेंट किया गया।
माताजी भक्ति सागर ग्रूप के प्रमुख संरक्षक संतोष-प्रेम राठी ने बताया कि ग्रूप की गीता माछर, गोपी धूत, ललिता वर्मा, शांता शर्मा, तारा गहलोत के नेतृत्व में और ग्रूप की दौ से अधिक सदस्यों एवं दानदाताओं के सहयोग से दिसंबर 2024 तक 155 कन्याओं को शगुन व 55 प्रस्तुतियों को जापा की सामग्री भेंट करने के साथ ही 2025 के जनवरी में आयोजित दो दिवसीय शगुन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मेहंदी रस्म के साथ मंगल गीत गाए और सभी आनंद और उन्माद के साथ उत्साहित नजर आए। इसके साथ ही अब तक 169 कन्याओं का शगुन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
ग्रूप की अध्यक्ष मीना परिहार ने बताया कि शगुन कार्यक्रम के तहत आज सभी कन्याओं व उनके परिजनों का स्वागत व आदर-सत्कार किया गया। तत्पश्चात हल्दी-मेहंदी की रस्म के साथ मंगल गीत गाए और कन्याओं को चुनड़ी ओढ़ाकर व शगुन भेंट कर भावभीनी विदाई दी और सुखमय वैवाहिक जीवन यापन के सुत्र बताए।
इस आयोजन में ऊषा बंग, निशा पुंगलिया, मधु भंडारी, शांता बूग, सोनिया जांगिड़, सुरेखा भंसाली, साधना मोहनोत, कृष्णा गहलोत, कांता मुंदड़ा, ममता बाहेती, दमु सिओटा, रीना बूग, रेणु भारद्वाज, ऊषा सोनी, संतोष जैन, संगीता राठौड़, बबली गौड़, प्रभा डागा, आशा चांडक, अलका चांडक, अलका जौहरी, निर्मला अरोड़ा, संगीता लोढ़ा, सुमित्रा लीला आदि ने सहभागिता निभाई राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा.9351448065
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin