पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये अभियान साईबर शील्ड में साईबर सैल पश्चिम एवं जिला पश्चिम के पुलिस थानों द्वारा 154 मोबाईल बरामद कर परिवादियों को लौटाये गये जिनकी अनुमानित किमत 40 लाख रूपये है।
- by admin
- Feb 03, 2025
राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा
जोधपुर।पुलिस आयुक्त जोधपुर राजेन्द्र सिंह व पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम राजर्षि राज के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निशान्त भारद्वाज के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय द्वारा साईबर अपराधों की रोकथाम एवं साईबर अपराध प्रकरणों/परिवादों के त्वरित निस्तारण तथा साईबर जागरूकता के प्रचार-प्रसार हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान साईबर शील्ड में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिला पश्चिम साईबर सैल एवं समस्त थानाधिकारी जिला पश्चिम को कार्यवाहियां करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसमें साईबर सैल पश्चिम द्वारा थानों से समन्वय स्थापित कर निम्न कार्यवाहियां करवाई गई।
कार्यवाहियों का विवरण
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान साइबर शील्ड के तहत जिला पश्चिम के पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी, बासनी एवं भगत की कोठी द्वारा 04 प्रकरण दर्ज कर 15 मुलजिमों को गिरफ्तार किया गया एवं खातों के स्टेटमेंट के आधार पर 07 करोड़ का फ्रॉड करना पाया गया।
उक्त दर्ज 04 प्रकरणों में 15 मुलजिमान गिरफ्तार किये जाकर उनके कब्जे से 01 कम्प्यूटर सैट मय प्रिन्टर, 10 क्रेडिट कार्ड, 37 एटीएम कार्ड, 57 सिम कार्ड, 63 मोबाइल, 01 बायोमैट्रिक फिंगर मशीन, 02 लाख 85 हजार रूपये एवं 01 कार आई-20 बरामद किये गये। इसके अलावा पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी द्वारा साईबर अपराधियों से 02 कार (01 क्रेटा व 01 सिफ्ट) व 02 बाईक 38 पुलिस एक्ट में जब्त की गई।
प्रतिबिंब पोर्टल से प्राप्त नम्बरों के आधार पर पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी व भगत की कोठी द्वारा साईबर सैल पश्चिम की सहायता से 02 कॉल सेन्टरों पर की गई कार्यवाही जिसमें 02 पुरूष जो कॉल सेन्टर संचालक है एवं 11 महिलाएं जो कॉल सेन्टर में कार्यरत थी को किया गिरफ्तार।
साईबर शील्ड अभियान के दौरान साईबर पुलिस पोर्टल पर कार्य करते हुऐं अभियान के दौरान कुल 2221039 (22 लाख इक्कीस हजार उन्नचालीस रूपये) साईबर फ्रॉड शिकायतों में पीड़ितों को रिफण्ड करवाये हैं तथा कुल 4539524 (45 लाख 39 हजार पांच सौ चौबीस रूपये) विभिन्न खातों में होल्ड करवाये हैं जिन्हें पीड़ितों को रिफण्ड करवाने की प्रक्रिया जारी हैं। अभियान के दौरान कुल 2306 शिकायतों का निस्तारण किया गया। एवं अभियान अवधि के दौरान 311 प्राप्त नई शिकायतों में से 151 शिकायतों का निस्तारण कर 01 प्रकरण दर्ज किया गया।
साईबर शील्ड अभियान के दौरान साईबर फ्राड में प्रयुक्त कुल 371 मोबाइल नम्बर व 1006 आईएमईआई नम्बर साईबर सैल पश्चिम द्वारा चिन्हित कर ब्लॉक करवाये गये।
साईबर शील्ड अभियान के दौरान कुल 154 गुमशुदा मोबाईल रिकवर कर पीड़ितो को सुपुर्द किये गये जिनकी अनुमानित किमत 40ं लाख रूपये है एवं अभियान अवधि के दौरान 96 गुमशुदा मोबाईलों की शिकायतें दर्ज की गई।
साईबर शील्ड अभियान के दौरान हॉट स्पॉट चिन्हित कर 22 साईबर फ्रॉड में लिप्त व्यक्ति 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किये गये।
साईबर शिल्ड अभियान के दौरान जिला पश्चिम द्वारा 05 प्रकरणों में वांछित 16 मुलजिमों को गिरफ्तार किया गया।
साईबर शिल्ड अभियान के दौरान जिला पश्चिम द्वारा साईबर जागरूकता हेतु 22 स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद ली जाकर कुल 147 साईबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें 5866 व्यक्तियों साईबर जागरूक किया गया इसके अलावा 280 पुलिस मित्र/सुरक्षा सखी/सीएलजी सदस्य/ साईबर वॉलिन्टियर्स को भी जागरूक किया गया।
कार्यवाही में सम्मलित टीमें : समस्त थानाधिकारीगण जिला पश्चिम मय टीम
2. प्रभारी साईबर सैल पश्चिम मय टीम राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा.9351448065
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin