पूज्य मुकेश मुनिजी म.सा. के सानिध्य में सूरत में मनाएंगे गुरूदेव रूपचंदजी म.सा. एवं सौभाग्य मुनिजी म.सा. की दीक्षा जयंति
- by admin
- Feb 05, 2025
अम्बेश गुरू मेमोरियल ट्रस्ट एवं श्रीसंघ शांतिभवन के तत्वावधान में 8 व 9 फरवरी को होंगे गुरू भक्ति से ओतप्रोत आयोजन
राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा
जोधपुर/ सूरत लोकमान्य संत शेरे राजस्थान वरिष्ट प्रवर्तक गुरूदेव पूज्य रूपचंदजी म.सा. की 83वीं दीक्षा जयंति एवं श्रमण संघीय महामंत्री मेवाड़ सिन्दु पूज्य गुरूदेव सौभाग्यमुनिजी म.सा. की 75वीं दीक्षा जयंति पूज्य दादा गुरूदेव मरूधर केसरी मिश्रीमलजी म.सा., लोकमान्य संत, शेरे राजस्थान, वरिष्ठ प्रवर्तक पूज्य गुरूदेव श्रीरूपचंदजी म.सा. के शिष्य, मरूधरा भूषण, शासन गौरव, प्रवर्तक पूज्य गुरूदेव श्री सुकन मुनिजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती युवा तपस्वी श्री मुकेश मुनिजी म.सा. आदि ठाणा के सानिध्य में मनाई जाएगी। इस अवसर पर श्री अम्बेश गुरू मेमोरियल ट्रस्ट एवं श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ शांति भवन सूरत के तत्वावधान में 8 व 9 फरवरी को गुरू भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न आयोजन होंगे। इस आयोजन में सानिध्य प्रदान करने के लिए ट्रस्ट एवं श्रीसंघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को घोड़दौड़ रोड स्थित शांतिभवन में विहार यात्रा के तहत प्रवास कर रहे पूज्य मुकेशमुनिजी म.सा., सेवारत्न हरीशमुनिजी म.सा., युवा रत्न नानेश मुनिजी म.सा, प्रज्ञा रत्न हितेशमुनिजी म.सा., प्रार्थनार्थी सचिन मुनिजी म.सा. आदि ठाणा के दर्शन लाभ प्राप्त कर विनती प्रस्तुत की। पूज्य मुकेश मुनिजी ने श्रीसंघ की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आयोजन के लिए स्वीकृति प्रदान की। दो दिवसीय आयोजन के तहत पहले दिन 8 फरवरी को सुबह 9 बजे से सामायिक दिवस मनाने के साथ सजोड़ा जाप का आयोजन होगा। इसी तरह 9 फरवरी को सुबह 9 बजे से दो-दो सामायिक के साथ गुरू गुणानुवाद का आयोजन होगा। श्रीसंघ एवं ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अधिकाधिक श्रावक-श्राविकाओं से इस आयोजन में सहभागी बन कर धर्म प्रभावना व गुरू भक्ति का लाभ लेने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि पूज्य मुकेशमुनिजी म.सा. आदि ठाणा का आगामी चामुर्मास पूना में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ श्रीमान रसिकलाल एम. धारीवाल स्थानक भवन बिबवेवाड़ी में होना है राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा.9351448065
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin