मेडिकल स्टूडेंट्स को रिसर्च में मदद के जरूरतमंद लोगों के लिए देहदान के अंगों का भी होगा उपयोग
- by admin
- Feb 05, 2025
राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा
जोधपुर/खारीया आनावास के मेघवाल दंपति ने पत्नी के जन्मदिन पर एम्स अस्पताल में देहदान का लिया संकल्प
जोधपुर, मृत्यु के बाद शरीर नष्ट हो जाता है। लेकिन जोधपुर जिले की पीपाड़ शहर तहसील के खारीया आनावास निवासी कारगिल वाॅरियर्स पुर्व सैनिक ओमप्रकाश बौद्ध तथा उनकी धर्मपत्नी लीला बौद्ध दंपति ने अपने दोनों पुत्र अनिल ओर अतुल के साथ महामंडलेश्वर स्वामी पूर्ण प्रकाश महराज के आग्रह पर उनके सानिध्य में एम्स अस्पताल जोधपुर जाकर पत्नी लीला बौद्ध के 49 वें जन्मदिन पर मरणोपरांत अपनी देह दान करने का संकल्प लेकर गुरू की आज्ञा का पालन किया। दंपती ने मौत के बाद भी अपने शरीर को जीवंत करने के साथ ही मानवता के लिए देहदान का निर्णय लिया है। उनके इस महादान से न केवल मेडिकल के स्टूडेंट्स को रिसर्च करने में मदद मिलेगी। बल्कि उन लोगों की भी मदद की जा सकती है। जिन्हें इन के अंगों की आवश्यकता होगी। देहदान करते हुए दंपति ने कहा कि यह उनका बहुत बड़ा दान है जो आने वाली पीढ़ी के लिए योगदान तथा प्रेरणा स्रोत रहेगा है। देहदान के संकल्प के बाद लोग उनका आभार जताते हुए उनकी इस पहल का स्वागत कर रहे हैं। बौद्ध देश सेवा का जज्बा लिए 1999 कारगिल युद्ध में अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन करते हुए 19 वर्ष की सैन्य सेवा पूर्ण करने के बाद 2013 में भारतीय सेवा सेवानिवृत्त के बाद शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर सेवाएं देते हुए उनकी जीवन संगिनी भी पूर्ण रूप से समाज सेवा करने के लिए हर वक्त तत्पर रहती है। वह हर संभव सामाजिक कुरीतियों जैसे मृत्यु भोज, बाल विवाह आदि कुप्रथाए मिटाने एवं अंधविश्वास पाखंड को दूर करने में अपना पूर्ण सहयोग दे रही है। दंपती ने पहले देश सेवा ओर अब मानव सेवा के लिए अपनी पत्नी के जन्मदिन पर दोनों ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प लेकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस दौरान राजुराम गांधी, मेघवाल युवा विकास समिति अध्यक्ष संपतराम मेघवाल, 84 पट्टी अध्यक्ष बगदाराम लाखटीया, नथमल खीची, श्यामलाल खीची, रमेश खीची, वीराराम भाखरासनी, महेंद्र नागौरी, बसंत रायल, किशोर गुणपाल, लक्ष्मणदास बाघराणा ने देहदानी का साफा माला पहनाकर स्वागत करते हुए इस अनुक्रणीय पहल को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा.9351448065
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin