गायत्री देवी ट्रस्ट और महिला सेवा समिति द्वारा निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में 260 मरीजों की जांच।
- by admin
- Feb 05, 2025
राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा
जोधपुर। गायत्री देवी ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया की सेवा परमो धर्म कि कड़ी को आगे बढ़ते हुए गायत्री देवी ट्रस्ट जोधपुर और महिला सेवा समिति द्वारा निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मिल्कमैन कॉलोनी गली नंबर 6 में आयोजित किया गया अंकित पुरोहित ने बताया जिसमें व्यास मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉक्टर की टीम और नर्सिंग स्टाफ की टीम ने पूरे कार्यक्रम में अपनी सेवाएं दी
शिविर में 260 मरीजों की निशुल्क जाँच की गई, उनकी बीपी शुगर की फ्री जांच की गई और दवाइयां फ्री वितरीत की गई, 30 मरीज का चयन अस्पताल में अन्य जांच और ऑपरेशन के लिए किया गया
शिविर में कई लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया, जिनमें गायत्री देवी ट्रस्ट से चंद्रशेखर अरोड़ा,भूपेंद्र सिंह शेखावत, भारत मेहरा, ढलजी बोराणा, आचुकी देवी बौराणा, अनीता भाटी, सीमा बोराणा, ममता भाटी, रिंकू, नीतू सोलंकी, विजयलक्ष्मी वैष्णव, गीता बोराणा, गणपत बोराणा, मुन्नी देवी बोराणा, हनी भाटी, संतोष बोराणा, आदि उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में महिला सेवा समिति से अनीता भाटी ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा.9351448065
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin