झूलेलाल महल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महाशिवरात्रि
- by admin
- Feb 27, 2025
राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा
जोधपुर। चोपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित झूलेलाल महल में महाशिवरात्रि पर्व सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष राम तोलानी के सानिध्य में झूलेलाल युवा मंडल व महिला मंडली के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
झूलेलाल युवा मंडल के अध्यक्ष राजू विजय मंगानी व महासचिव संजय रामनानी ने बताया बुधवार को प्रातः शिव की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक एवं दोपहर को पंडित निखिल शर्मा के सानिध्य में रुद्राभिषेक किया गया शाम को भगत नरेश भजन मंडली द्वारा भजनों का कार्यक्रम व महाआरती, पल्लव अरदास कर प्रसादी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पूनम मोतियानी, काजल बुलचंदानी, अशोक पारवानी, श्याम कल्याणी, प्रदीप चावला, के डी इसरानी, नारायण खटवानी, विनोद हिंदुजा, अशोक मूलचंदानी, राधा किशन मूलचंदानी, सुरेश थदानी, कमलेश लिमानी, भरत पहलवानी, प्रकाश बूलचंदानी, पंकज नारवानी, विशाल सोनी मोहित केसवानी, पार्षद पायल जानयानी, पार्षद नरेंद्र फिथानी, हेमंत जानयानी, हरिश चंदानी, पुरषोत्तम चेलानी, जय चेलानी, दिनेश अरोड़ा सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा.9351448065
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin