नगर निगम द्धारा नदी उत्सव 2025.का आयोजन कायलाना झील के निकट किया गया
- by admin
- Feb 27, 2025
राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा
जोधपुर/नदियों की संस्कृति, परंपरा, और जल ज्ञान को संरक्षित करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम (दक्षिण) जोधपुर द्वारा नदी उत्सव 2025 का आयोजन कायलाना झील के निकट किया गया। इस आयोजन को नगर निगम दक्षिण एवं स्वास्थ्य साधना केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में किया गया जिसमें नगर निगम दक्षिण के कर्मचारी, अधिकारीगण, पार्षद व महापौर दक्षिण सुश्री विनीता सेठ व स्वास्थ्य साधना केंद्र के प्रबंधक श्री सुनील चोपड़ा मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन साईं योगस्थली संस्थान द्वारा किया गया जिसमें योगिनी इंदु द्वारा आसान व प्राणायाम जैसी कई योग क्रियाओं के बारे में बताते हुए योग से तनावपूर्ण जीवन जीने का मंत्र दिया। योगिनी मयूरी सारस्वत द्वारा योग क्रियाओं का संचालन किया गया। महापौर दक्षिण विनीता सेठ द्वारा प्राकृतिक जल संसाधनों को सहेजते हुए नियमित रूप से साफ सफ़ाई करने व निगम कर्मचारियों हेतु सप्ताह में दो दिन योग कक्षाओं का आयोजन करने की बात कहीं राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा.9351448065
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin