धूमधाम से मनाया रंगपंचमी महोत्सव, भक्तों ने खेली होली
- by admin
- Mar 20, 2025
राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा
जोधपुर। चैत्र कृष्णा पंचमी पर बुधवार को रंगपंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर में आज कई कार्यक्रम आयोजित हुए।
होली के पांच दिन बाद रंग पंचमी का त्योहार बुधवार को मनाया गया। इस दौरान शहर के कृष्ण मंदिरों में धार्मिक आयोजनों की धूम मची रही, वहीं भीतरी शहर के गंगश्यामजी मंदिर में भक्तों ने होली खेली। शाम को भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। पिछले कई सालों से चली आ रही पांड्या नृत्य की परंपरा के अनुसार नृत्य का आयोजन भी मंदिर परिसर में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर पुजारी मुरलीमनोहर व पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि शाम को भगवान को केसर होली खिलाई गई। मंदिर पुजारी ने पिचकारी से भक्तों पर केसरिया रंग-गुलाल उड़ाया। बाद में मंदिर परिसर को साफ पानी से धोया गया। वहीं रात को पाण्ड्योजी नृत्य हुआ। मंदिर पुजारी पुरुषोत्तम
शर्मा पाण्ड्योजी व सौरभ शर्मा पाण्ड्वी बने। इसके साथ ही मंदिर में 45 दिन से चलने वाले फागोत्सव,
कुसुमोत्सव, रंगोत्सव व होरियों का समापन पाण्ड्योजी नृत्य के साथ हो गया राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा.9351448065
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin