राजस्थान प्रदेश केपूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत के निवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने जालम सिंह रावलोत के 26 वर्षीय पुत्र निपुण राज सिंह के दुखद निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवारजनों को सांत्वना दी।
- by admin
- Mar 27, 2025
राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा
जोधपुर /निपुण राज सिंह का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। यह दुर्घटना पाल रोड के नहर चौराहे पर हुई थी, जहां उनकी गाड़ी डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर जा पहुंची थी। वसुंधरा राजे के साथ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भोपाल सिंह बड़ला भी थे। इस दौरान उन्होंने जालम सिंह रावलोत और उनके परिवार को गहरी संवेदनाएं दीं। जालम सिंह रावलोत शिव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हैं। जालम सिंह रावलोत के परिवार में शोक का माहौल है। वसुंधरा राजे के साथ इस दौरान पूर्व राजसिको अध्यक्ष मेघराज लोहिया,राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत,पूर्व मंत्री अर्जुन राम गर्ग,पूर्व संसदीय सचिव भेराराम सियोल,भाजपा नेता घनश्याम वैष्णव,भोपाल सिंह बडला,प्रश्नचंद मेहता, महेंद्र प्रताप सिंह,महेंद्र कच्छवाहा व भाजपा जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी साथ रहे राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा.9351448065
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin