राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव राज्य स्तरीय अंत्योदय कल्याण समारोह का किया गया सीधा प्रसारण जिला स्तरीय अंत्योदय कल्याण समारोह डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज सभागार में हुआ आयोजित
- by admin
- Mar 27, 2025
‘लक्ष्य-अंत्योदय,पथ- अंत्योदय, प्रण-अंत्योदय’ के लिए प्रदेश सरकार ने लिए ऐतिहासिक निर्णय—संसदीय कार्य मंत्री
राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा
जोधपुर/राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय अंत्योदय कल्याण समारोह डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज सभागार में गुरुवार को संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, ओसियां विधायक श्री भैराराम सियोल एवं समाजसेवी श्री त्रिभुवन सिंह भाटी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में भरतपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंत्योदय कल्याण समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से संवाद भी किया।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण का विजन रखा है। इस विजन में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सम्पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अल्प समयावधि में पण्डित दीनदयाल उपाध्यायजी के विचारों को साकार रूप देने के लिए ‘लक्ष्य-अंत्योदय,पथ- अंत्योदय, प्रण-अंत्योदय’ के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए है।
निर्माण श्रमिकों को 100 करोड़ की राशि किया हस्तांतरण
श्री पटेल ने कहा इस समारोह में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश भर के 92 हजार निर्माण श्रमिकों को 100 करोड़ रूपये की राशि हस्तांतरण किया। उन्होंने कहा 20 हजार परिवारों को स्वामित्व कार्ड योजना के तहत पट्टों का वितरण किया गया।
‘पण्डित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गाँव योजना’
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा गरीबी मुक्त राजस्थान के लिए ‘पण्डित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गाँव योजना’ प्रारंभ की जाएगी, इस वर्ष प्रथम चरण में 5 हजार गाँवों में 300 करोड़ रुपये का व्यय किया जाएगा। उन्होंने कहा गिग वर्कर्स के कल्याण के लिए 350 करोड़ रुपये के ‘गिग एंड अनऑर्गेनाइज्ड वर्कर्स डेवलपमेंट फंड’ की स्थापना की जाएगी।
वर्ष 2025-26 में 2 हजार 500 दिव्यागजनों को मिलेगी स्कूटी
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा वर्ष 2025-26 में 2 हजार 500 दिव्यागजनों को स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने कहा स्पेशली एबल्ड विद्यार्थियों के अनुकूल विद्यालय अवसंरचना विकास के लिए 60 करोड़ रुपये का व्यय किया जाएगा।
श्री पटेल ने कहा एक लाख दिव्यांगजनों को 20 हजार रुपये तक के आर्टिफिशियल उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए 150 करोड़ रूपये का व्यय किया जाएगा।
‘दादूदयाल घुमन्तू सशक्तीकरण योजना’
श्री पटेल ने कहा विमुक्त, घुमंतू और अर्द्ध-घुमंतू समुदायों के सशक्तीकरण एवं उत्थान के लिए ‘दादूदयाल घुमन्तू सशक्तीकरण योजना’ प्रारंभ की जाएगी, इस वर्ष 60 करोड़ रुपये का व्यय किया जाएगा। उन्होंने कहा घुमंतू और अर्द्ध-घुमंतू परिवारों को आश्रय उपलब्ध कराने के लिए इस वर्ष 25 हजार पट्टे दिए जाएंगे।
सभी लाभार्थियों को मिलेगी 1250 रूपये प्रति माह पेंशन-विधायक
ओसियां विधायक श्री भैराराम सियोल ने कहा माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बजट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के सभी लाभार्थियों को मिलने वाली पेंशन राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए प्रति माह किया है। उन्होंने कहा माटी कलाकारों को संबल देने के लिए विद्युत चालित चाक वितरण
और दिव्यांगजनों को पावर ड्रिवन व्हील चेयर एवं असिस्टिव डिवाइस का वितरण किया गया है।
विभिन्न योजनाओं के हुए दिशा-निर्देश जारी
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त ग्राम योजना, दादू दयाल घुमंतू सशक्तिकरण योजना,एमएलए लैंड योजना के तहत विधायक जन सुनवाई केंद्र, पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली में 150 यूनिट मुफ्त बिजली, मा योजना के तहत न्यू पैकेज एवं मा नेत्र वाउचर योजना और गुरू गोलवलकर आशान्वित ब्लॉक विकास योजना के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए। साथ ही ग्रामीण विकास का नया ई-वर्क पोर्टल 2.0 एवं मोबाइल एप का शुभारंभ और दिव्यांगजनों के लिए समान अवसर नीति का विमोचन किया गया।
लाभार्थी से किया संवाद
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने स्वामित्व योजना के लाभार्थी पंचायत समिति बिलाड़ा के जसवंतपुरा निवासी श्री अमराराम से संवाद किया। लाभार्थी ने कहा स्वामित्व योजना के तहत पट्टा मिलने से बिजली एवं पानी का कनेक्शन मिल गया और बैंक से आसानी से ऋण भी मिल जाएगा।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में 28 लाभार्थियों को स्वामित्व योजना के तहत पट्टा वितरण,25 दिव्यांगजनों को पॉवर ड्रिवन व्हील चेयर एवं असिस्टिव डिवाइस का वितरण और 2 लाभार्थियों को डेयरी बूथ का आवंटन किया गया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह, जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ धीरज कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) श्री अनिल व्यास सहित जनप्रतिनिधिगण एवं लाभार्थी उपस्थित रहे राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा.9351448065
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin