कौशल विकास और क्षमता संवर्धन से महिला सशक्तिकरण संभव: डॉ. विजयश्री
- by admin
- Mar 27, 2025
राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा
जोधपुर/सालावास में महिला कौशल विकास और क्षमता संवर्धन हेतु पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ*
महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु यह आवश्यक है कि उनके हाथ में हुनर हो, आर्थिक दृष्टि से भी वे स्वावलंबी हो ! कौशलों का विकास आज के युग में अपरिहार्य हो गया है ! महिला सशक्तिकरण पर यह विचार जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक डॉ विजयश्री ने सालावास ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में
महिलाओं को सशक्त एवं कौशल विकास के मद्देनजर अपने संबोधन में कहे !
महिला अध्ययन केंद्र द्वारा पांच दिवसीय सौंदर्य निखार प्रशिक्षण शिविर का प्रारम्भ आज किया गया ! शिविर में महिलाओं को सौंदर्य संवर्धन तकनीक सिखाई जाएंगी l ग्रामीण महिलाओं के कौशल विकास को विकसित करने के लिए केंद्र द्वारा यह शिविर ग्राम पंचायत सालावास जोधपुर में आयोजित किया जा रहा है ! मेकअप आर्टिस्ट सुमित्रा द्वारा विभिन्न प्रकार की मेकअप तकनीकें सिखाई जाएँगी l कौशल विकास और क्षमता संवर्धन को ध्यान में रखते हुए महिला अध्ययन केंद्र द्वारा यह पहल की गई है l शिविर का शुभारंभ करते हुए केंद्र निदेशक डॉ. विजयश्री ने सभी प्रतिभागियों को अपनी क्षमताएं पहचानने और विकसित करने का आह्वान किया l शिविर में स्थानीय विद्यालयो ,उच्च शिक्षा की छात्राएं , घरेलू व कामकाजी महिलाएं भाग ले रही हैं l इन्हें सफलतापूर्वक प्रशिक्षण समाप्त करने पर प्रमाण पत्र और पारितोषिक से नवाजा जाएगा राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा.9351448065
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin