मधुकर" ज्ञानोपासना कन्या शिविर ,गिरनार तीर्थ
- by admin
- Mar 27, 2025
जीवन लाल जैन नागदा
नागदा (ब्रजेश बोहरा ) पुण्य सम्राट राष्ट्रसंत श्रीमद्विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के पट्टधर गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. एवं आचार्य श्रीमद जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवर्तीनी व समत्वसाधिका साध्वी श्री महाप्रभा श्रीजी म.सा. की सुशिष्या समतानिधि साध्वी श्री प्रीतिदर्शना श्री जी आदि ठाणा- 8 की निश्रा में, श्री गिरनार महातीर्थ जो अनंत तीर्थंकरों के कल्याणक एवं वर्तमान चौविसी के 22वें तीर्थंकर बालब्रह्मचारी नेमिनाथ परमात्मा के दीक्षा केवल ज्ञान और मोक्ष कल्याणक से पवित्र बना है और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर गौरवशाली गिरनार तीर्थ की जय तलेटी में छ:दिवसीय मधुकर संस्कार ज्ञानोपासना कन्या शिविर दिनांक 3 मई से 8 मई 2024 तक श्री नेमिजिन सेवा ट्रस्ट यात्रिक भवन भवनाथ तलेटी जुनागढ़ गिरनार तीर्थ (गुजरात) मे आयोजन किया जा रहा है, आप सभी माता पिताओ से आग्रह हैं कि अपनी 12 से 30 वर्ष तक की बिटिया रानी को गिरनार तीर्थ पर होने वाले शिविर मे भेजकर उनके ज्ञानार्जन एवं संस्कार अभिवृद्धि में सहभागी बने। इस गोल्डन चांस को चूके नहीं, शिविर में आना भूले नहीं।
अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया की शिविर हेतु आवश्यक निर्देश का पालन अवश्य करे।
सामयिक के उपकरण , प्रतिक्रमण की पुस्तक एवं पूजा के वस्त्र साथ मे लावे।
शिविर में मर्यादा पूर्वक वस्त्र पहने। उद्भट वेश भूषा मान्य नहीं होगी। सफेद चुन्नी साथ में लाना अनिवार्य है।दूर से आने वाले शिविरार्थियों को किराया दिया जाएगा। शिविर सम्बधित कार्य के लिये ब्रजेश बोहरा 9827244175 पकंज रूनवाल 9827343070 के मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क करे।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin