श्री नवकार भक्ति सेवा ट्रस्ट भायंदर की प्रथम आवृति "नवकार करे भवपार " स्तवन पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम बड़े ही भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
- by admin
- Mar 27, 2025
रविवार दिनांक 23 मार्च को भायंदर वेस्ट के श्री चिंतामणी पार्श्वनाथ जैन मंदिर के हॉल में शब्द और सुरो की लय से कदमताल मिलाते श्री नवकार भक्ति सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित नवकार करे भवपार स्तवन पुस्तक का भव्य विमोचन कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री सुरेशकुमारजी प्रतापमलजी पालरेचा परिवार सांडेराव निवासी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
पुस्तक का विमोचन साहित्य लेखिका श्रीमती संगीताजी केवलचंदजी बाफना बागरेचा संगी परिवार सादड़ी निवासी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का सुसंचालन जहां प्रसिद्ध मंच संचालक, हास्य कवि जयंतीलाल मिश्रीमलजी जैन चाणोद ने अपनी तेजस्वी वाणी में किया। उनके द्वारा सुनाई गई चौवीस तीर्थंकरों की कविता एवं हास्य व्यंग्य की कविताओं को श्रोताओं से खूब सराहा।तो वहीं दूसरी तरफ सुमधुर आवाज के धनी, बहुत ही कम समय में जैन संगीत जगत में अपनी योग्यता का लोहा मनवाने वाले नवकार भक्ति ग्रुप के ही सदस्य सुप्रसिद्ध युवा संगीतकार अभिषेक परमार ने अपनी मधुर आवाज में *एक से बढ़कर एक प्रभु भक्ति के गीतों को गाकर माहौल को प्रभु भक्तिमय बना दिया। उनके द्वारा गाये प्रभु भक्ति के गीतों पर सभी खूब झूमते हुए भाव विभोर हुए।
श्री नवकार भक्ति सेवा ट्रस्ट द्वारा दोनों परिवारों के साथ साथ इस स्तवन पुस्तक में सहयोग देनेवाले सभी लाभार्थीयों एवं जयंतीलाल बोराना, अभिषेक परमार इत्यादि सभी का भव्य स्वागत बहुमान किया गया।
कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तित्वों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
कुल मिलाकर यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन से सफल रहा जिसके लिए श्री नवकार भक्ति सेवा ट्रस्ट भायंदर के अध्यक्ष श्री अशोकजी कागरेचा और मौजूद हाजिर मंडल सदस्य जयंतीलालजी सोलंकी, ललितजी भंडारी, महेंद्रजी कोठारी, पारसमलजी राठौड़ भागचंदजी पारेख, अभिषेकजी कनरसा,मेहुल परमार, राहुल परमार,भावेश श्रीश्रीमाल,राजेंद्र मेहता, राजेश रायसोनी, जयंतीलालजी धनरेशा , शोभा नाहर संगीता (संगी)एवं मधु बोराना
की तहेदिल से खूब-खूब अनुमोदना।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin