श्री विश्वकर्मा मंदिर में शनि अमावस्या को हुआ हवन एवं रामनवमी महोत्सव शोभायात्रा में जांगिड़ समाज की झांकी निकाले जाने को लेकर हुई चर्चा
- by admin
- Mar 29, 2025
राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा
जोधपुर। हर अमावस्या की भांति आज शनि अमावस्या को बाईजी का तालाब स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, मंदिर कमेटी के संरक्षक रामेश्वरलाल हर्षवाल, मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकारणी सदस्यों व समाजबंधुओं की मेजबानी में हवन एवं रामनवमी महोत्सव शोभायात्रा में मंदिर कमेटी के नेतृत्व में जांगिड़ समाज की झांकी निकाले जाने के संदर्भ में बैठक का आयोजन हुआ।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि श्री पंचायत के कोषाध्यक्ष आर्य वीरेंद्र भाकरेचा द्वारा विधिविधान व मंत्रोच्चारण से हवन कर सभी के सुखद स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की मंगल कामना की गई। आरती के पश्चात 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले रामनवमी महोत्सव की शोभायात्रा में मंदिर कमेटी के नेतृत्व में जांगिड़ समाज द्वारा स्वैच्छिक झांकी निकाले जाने के संदर्भ में आयोजित बैठक में समाज के आराध्य देव भगवान श्री विश्वकर्मा की झांकी व भजन मंडली के साथ शोभायात्रा में सभी को सफेद पोशाक व केसरिया साफा पहनकर और हाथ में धर्म ध्वजा लेकर शामिल होने का निर्णय लिया गया।
हवन व बैठक के दौरान श्री पंचायत के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र भाकरेचा, मंदिर कमेटी के गोपीकिशन जांगिड़, हुकमाराम झिलोया, रामदयाल जादम, कालुराम बरड़वा, मिश्रीलाल कुलरिया, चेतन प्रकाश बरड़वा, माणकलाल अठवासिया, गोविन्द राम पाटवा, गोपाल जायलवाल, राधेश्याम दियावड़ा, रामगोपाल बिराणियां, अशोक उत्तम आदि उपस्थित रहे राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा.9351448065
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin