जयंतसेन म्यूजियम मे सातदिवसीय नित्य स्नेह कन्या शिविर
- by admin
- Mar 29, 2025
नागदा (ब्रजेश बोहरा)
पुण्य सम्राट राष्ट्रसंत श्रीमद विजय जयंत सूरिश्वर जी पट्टधर गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरिश्वर जी व आचार्य श्रीमद विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म सा की आज्ञानुवर्ती साध्वी श्री तत्वलता श्री जी म सा व साध्वी श्री कुसुमलता श्री जी म सा आदि ठाणा 4 की पावनतम निश्रा में श्री राज राजेंद्र श्वेतांबर तीर्थ दर्शन पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जयंतसेन म्यूजियम तीर्थ पर सात दिवसीय नित्य स्नेह कन्या शिविर का आयोजन 14 मई से 21 मई तक किया जा रहा है ।
अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय मिडीया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया कन्या शिविर को लेकर कुछ नियमो का पालन करना आवश्यक रहेगा जो निम्न प्रकार से है।
(१)शिविर मे 12 से 27 वर्ष तक की प्रति कन्याओ को 500 रूपये प्रवेश शुल्क (वापसी होगा) लेकर प्रवेश दिया जावेगा।
(२)शिविर में मर्यादा पूर्वक वस्त्र पहने। स्लीवलेस जिन्स आदि वस्त्र मान्य नहीं होंगे। सफेद चुन्नी साथ में लाना अनिवार्य है।
(३) शिविरार्थियों को दिनांक 13/05/2025 दोपहर तक श्री जयन्तसेन म्युझियम, मोहनखेड़ा तीर्थ पर आना होगा।
(४) शिविरार्थी को सामायिक की सामग्री तथा पूजा के वस्त्र, मुखकोष, चावल का बटुआ आदि लेकर आना अनिवार्य है।
(५) सफ़ेद कुर्ता एवं लाल और सफ़ेद चुन्नी लाना अनिवार्य है।
मोबाइल लाना सख्त मना है।
(६) Debate (संवाद) की तैयारी घर से करके आना है। विषय आपको व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दिया जाएगा
उक्त सारे नियम हमने पढ लिए है, समझ लिए है, हमें सारे नियम मंजूर हैं
आनलाईन फार्म की लिंक भरेंगे । सम्पर्क हेतु मोबाईल नंबर 9826048512
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin