उम्मेद क्लब : अनुभव के आगे नए चेहरे हारे, राठी चौथी बार अध्यक्ष
- by admin
- Mar 31, 2025
राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा
जोधपुर /संवादाता कुलदीप सारस्वत ने बताया कि:-- उमेद क्लब के इस चुनाव में क्लब के सदस्यों ने नारे चेहरों को नकारते हुए अनुभव को प्राथमिकता दी। उम्मेद क्लब में 3 बार अध्यक्ष रहे हरिगोपाल राठी व एक बार सचिव रहे विनोद सिंघवी की टीम को भारी सफलता मिली। सर्वाधिक वोटों से जीत गिरीश चंदानी ने प्रथम उपाध्यक्ष पद पर चुनावों के परिणाम रविवार देर रात घोषित किए।
उम्मेद क्लब चुनावों में में हरिगोपाल राठी ने 377 बोट से पवन मेहता को हराकर जीत हासिल की। वहीं सचिव पद पर विनोद सिंघवी ने राहुल भंडारी को 604 वोट से हराकर पद पर कब्जा जमाया है। प्रथम उपाध्यक्ष पद पर गिरीश चंदानी (बिट्टू भाई) ने महेश छंगाणी को, 1551 वोटों से हराया। वहीं इस पद पर चुनाव लड़ रहे एवं गुरनानी को 67 मत ही नील द्वितीय उपाध्यक्ष पद पर रवि जैन ने शांतिलाल परिहार को 662 वोटों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर भवानी भूत ने प्रेम जैन को 535 मतों से हराया।चुनाव अधिकारी अजय कुमार पुरोहित ने बताया कि सुबह 9 बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे चला। करीब 6499 मतदाताओं में से 2743 सदस्यों ने वोटिंग की। शांतिपूर्ण मतदान के बाद शाम 6 बजे मतगणना शुरू हुई। जो देर रात 5 पदाधिकारियों ओर 10 कार्यकारिणी के सदस्यों के पदों पर परिणाम घोषित किए गए।
किसे कितने पद मिले
अध्यक्ष : हरिगोपाल राठी 1536 व पवन मेहता 1159, प्रथम उपाध्यक्ष: गिरीश चंदानी 2047, महेश छंगाणी 49% वा व एवी गुरनानी 67, द्वितीय उपाध्यक्ष रवि जैन 1655 व शांतिलाल परिहार 993, सचिव विनोद सिंघवी 1646 व राहुल भंडारी 1042, कोषाध्यक्ष भवानी भूत 1602 व प्रेम जैन 1067
राठी का अनुभव व बाहेती का
साथ... क्लब में लगातार दो बार अध्यक्ष पद का चुनाव जीते हंसराज बाहेती टू टर्म पॉलिसी लागू होने की वजह से इस बार चुनाव नहीं लड़े, लेकिन उन्होंने टीम हरिगोपाल राठी-विनोद सिंघवी का समर्थन किया। बाहेती के समर्थन का असर दिखाई दिया। वहीं राठी व विनोद सिंघवी का अनुभव भी दिखा। हरिगोपाल राठी 4 बार अध्यक्ष, दो बार उपाध्यक्ष व 11 बार कोषाध्यक्ष रह चुके हैं।
विनोद-विनय फैक्टर का दिखा
कार्यकारिणी सदस्य रौनक धूत 1915, अरविंद कच्छवाहा 1553, डॉक्टर प्रियंका सिंह 1637, रमेश जैन 1424, चंद्रवीरसिंह शेखावत 1378, मोनिका चौहान 1356, गजेंद्र राठी 1279, कपिल पटवा 1393, नरेंद्र सिंह यादव 1286, मंगल परिहार 1236
असर... उम्मेद क्लब चुनावों में धुर विरोधी रहे विनोद सिंघवी व विनय कवाड़ इन चुनावों में एक साथ नजर आए। विनोद सिंघवी ने पूर्व कार्यकाल में किए सकारात्मक कार्यों पर लोगों ने विश्वास जताया। वहीं पूर्व अध्यक्ष अनिल भंसाली, पूर्व सचिव विनय कवाड़, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी व पूर्व कोषाध्यक्ष मोतीचंद जैन के साथ होने का भी पैनल को फायदा मिला हैं राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा.9351448065
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin