स्काउट गाइड विशेष प्रशिक्षण शिविर में डेंटल किट का वितरण
- by admin
- Mar 31, 2025
राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा
जोधपुर/राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के तत्वाधान में जोधपुर जिले के अनुसूचित जाति जनजाति के स्काउट गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण विठलेश वन चौपासनी प्रशिक्षण केंद्र पर सीओ स्काउट छतर सिंह पीडीयार के नेतृत्व में आयोजित किया गया !.इस शिविर में जिले के 50 स्काउट और 50 गाइड्स ने सघन प्रशिक्षण प्राप्त किया ! प्रातः कालीन प्रार्थना, झंडा गीत, साहसिक गतिविधियां, सैद्धांतिक प्रशिक्षण, पायनियरिंग के विभिन्न आयामों का लीला चौधरी, प्रिया चौधरी, रतन सिंह देवड़ा ,सुरेश चौधरी, भरत बाघेला, रतनलाल टाक ,किशन गहलोत , अमन गिरी, हेमराज ,रामविलास सैनी द्वारा विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया ! सभी संभागियों को नि:शुल्क गणवेश ,आवास और आवागमन की सुविधा प्रदान की गई ! जॉइंट ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की जिला अध्यक्ष और डेंटल कंपनी कोलगेट की ब्रांड एंबेसडर निरूपा पटवा ने सभी संभागियां तथा प्रशिक्षकों को नि:शुल्क डेंटल किट भेंट किया तथा ओरल हेल्थ और हाइजीन पर विशेष जानकारी दी ! निरूपा पटवा ने बताया कि रात्रि में सोने से पहले भी दांतों की सफाई बहुत महत्व रखती है ! साथ ही मुंह से संबंधित किसी भी प्रकार के विकार की स्थिति में अविलंब दंत चिकित्सकीय परामर्श की भी पटवा ने अपेक्षा की !
जिला सचिव डॉ बी एल जाखड़ ने सभी संभागियों को नियमित प्रशिक्षण गतिविधियों के दैनंदिन उपयोग तथा पारिस्थितिके के संरक्षण के साथ मानवीय सेवा के प्रत्येक अवसर को उपयोग में लेने का आह्वान किया ! डॉ जाखड़ ने स्काउट गाइड को बताया कि सेवा ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है, इस पर हमें निरंतर चलना है राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा.9351448065
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin