पूजित मां अहल्या का प्राकट्योत्सव एवं नारी शक्ति के सम्मान महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
- by admin
- Mar 31, 2025
राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा
जोधपुर। पंचकन्याओं में पूजित मां अहल्या का प्राकट्योत्सव एवं नारी शक्ति के सम्मान सौभाग्य के प्रतीक गणगौर पर्व गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिलाओं द्वारा श्री गौतम सभा भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन के पावन अवसर पर श्री अहल्या शिक्षा न्यास के प्रतीक चिह्न का भी अनावरण किया गया। शिक्षा, संस्कृति, सेवा और संस्कार को पूरीत करने के सामाजिक उद्देश्य के साथ श्री अहल्या शिक्षा न्यास के संस्थापक श्रवण कुमार उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान समय में समाज में इन संस्कारों के साथ सार्वभौमिक विकास का प्रयास करना चाहिए । सामाजिक कार्यक्रम के उद्देश्य शिक्षा संस्कृति सेवा संस्कार की तर्ज पर रखे जाए ।अशोक राणेजा रहे । कार्यक्रम संयोजक जयश्री राणेजा, आशा तिवारी, खुशी उपाध्याय,और सह संयोजक कविता पंचारिया, प्रियंका जोशी, भंवरी जोशी, दिव्या सांखी, जसोदा शर्मा , नमिता उपाध्याय, निधिशा जोशी , प्रज्ञा जोशी का रहा ।आयोजन के संदर्भ में विश्व हिन्दू परिषद के महेंद्र उपाध्याय ने बताया कि देवी अहल्या का मंदिर राम मंदिर अयोध्या में बनाया जा रहा है । देवी अहल्या प्राकट्योत्सव के साथ ही समाज की प्रतिभाशाली और प्रेरक मातृशक्ति श्रीमती वीणा जाजड़ा , रेणु तिवारी, पद्मा शर्मा , प्रिंकल जोशी , विजयलक्ष्मी सांखी, संगीता शर्मा , संतोष शर्मा , संतोष जोशी का सम्मान किया गया। इसी के साथ महिलाओं ने इस पावन अवसर पर कलश यात्रा यात्रा से शुभारंभ किया जिसका स्वागत सभी में पूरे उल्लास के साथ किया गया। उपस्थित सभी युगल जोड़ो ने सौभाग्य के प्रतीक ईसर गणगौर का सामूहिक पूजन किया ।गौतम सभा अध्यक्ष माधोप्रकाश जाजड़ा ने आयोजन के प्रशंसा करते हुए मां अहल्या शिक्षा न्यास और महिला शक्ति के पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए मां अहल्या आरोग्य भवन में कार्यालय हेतु निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराने का सहयोग किया। इस सुअवसर पर अध्यक्ष माधोप्रकाश जाजड़ा सहित मंत्री दुष्यंत राणेजा, कोषाध्यक्ष धन्नाराम राणेजा अखिल भारतीय महा सभा के प्रधानमंत्री प्रद्युमन राणेजा , राजेश जाजड़ा सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के प्रेरणास्त्रोत श्रवण उपाध्याय, मार्गदर्शक महेंद्र उपाध्याय, सहयोगी गौसेवक अशोक राणेजा रहे । समाज के सभी प्रबुद्धजन और महिला शक्ति के मंगल उपस्थिति में सफलता पूर्वक हुआ राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा.9351448065
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin