डॉ शैलेंद्र खदाव छत्रपति शिवाजी हॉस्पिटल मुंबई द्वारा पुरस्कृत
- by admin
- Apr 01, 2025
राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा
जोधपुर/निकटवर्ती केरू गांव के निवासी डॉ शैलेंद्र खदाव मुंबई के छत्रपति शिवाजी हॉस्पिटल के गवर्मेंट राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज में अपने श्रेष्ठ चिकित्सकीय नवाचार व शालीन व्यवहार के आधार पर निदेशक मंडल द्वारा सम्मानित किए गए ! डॉ शैलेंद्र ने अपनी चिकित्सा शास्त्र की उपाधि ऐसे विकट समय में पूर्ण की जबकि उनके पिता महेंद्र खदाव एक दुर्घटना के पश्चात पिछले दो वर्ष से कौमा अवस्था में है ! उन्होंने परिवार से निरंतर संपर्क रख कर पिता की सेवा भी की और अपने अध्ययन को भी संपूर्ण किया ! डॉ खदाव की इस उपलब्धि के लिए केरू के समाजसेवी हनुमान राम सेवदा , शिक्षाविद व मोटिवेशनल स्पीकर डॉ बीएल जाखड़, नेवरा सहकारी समिति के अध्यक्ष देदाराम जाखड़ , रोहित जाखड़, डॉ पूनम चौधरी ने घर जाकर अभिनंदन किया और उनसे अपेक्षा की कि वह अपनी सक्सेस स्टोरी को युवाओं के मध्य साझा भी करें राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा.9351448065
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin