राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जोधपुर के कार्यकर्ताओं ने मनाया हिंदू नव वर्ष
- by admin
- Apr 01, 2025
राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा
जोधपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जोधपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा सर्किट हाउस चौराहे पर आमजनों का तिलक लगाकर, मोली बांधकर व मुंह मीठा कराकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई।
महानगर मंत्री अशोक चौधरी ने बताया समाज में शिक्षकों की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण होती है इसलिए शिक्षक विद्यालय में और समाज में जैसा आचरण करता है उसी के अनुरूप समाज कार्य करता है। शिक्षक ही हिंदू नव वर्ष और भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों में जागरूकता ला सकता है। शिक्षक ही समाज का आदर्श होता है। हिंदू नव वर्ष (विक्रम संवत) प्रथम दिन ही ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी। इसी दिन कई महापुरुषों का जन्म हुआ था। भगवान राम का भी राज्याभिषेक इसी दिन हुआ था। आर्य समाज की स्थापना इसी दिन हुई थी। नव वर्ष मनाने के पीछे खगोलीय और वैज्ञानिक कारण भी हैं। नव वर्ष के प्रथम दिन ही चैत्र नवरात्र भी शुरू होता है और मां दुर्गा का उपवास किया जाता है। संगठन के प्रदेश मंत्री नरेश सोलंकी, प्रदेश उपसभा अध्यक्ष रूपाराम रलिया, जिला अध्यक्ष ग्रामीण भरत सिंह खुड़खुडिया, जिलाध्यक्ष शहर ओमप्रकाश जाखड़, संजीव व्यास, मंडल संयुक्त मंत्री (महिला) भावना आसदेव, संभाग संगठन मंत्री (महिला) अनिल सोलंकी, जिला महिला मंत्री ज्योति चौधरी, जिला संगठन मंत्री पूजा शेखावत, संगठन मंत्री ग्रामीण आईदान दाम चौधरी, महानगर अध्यक्ष चन्दन सिंह, महानगर मंत्री अशोक चौधरी, उपाध्यक्ष ग्रामीण ममता बसवाना, उपाध्यक्ष संजू लता, महेंद्र गिरी, जयदीप खेतानी इत्यादि कार्यकत्ता उपस्थित रहे राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा.9351448065
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin