रामकाज को हर जन के मन तक पहुंचाने के उद्देश्य को सार्थक करेगी रामनवमी ।।
- by admin
- Apr 03, 2025
राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा
जोधपुर/ संवाददाता कुलदीप सारस्वत ने बताया कि रामनवमी शोभायात्रा 6 अप्रैल को महाकुम्भ की दिखेगी झलक शहर होगा भगवामय विहिप राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री देशपांडे होगे मुख्य वक्ता)
जोधपुर । विश्व हिंदू परिषद जोधपुर महानगर संचालित रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा 6 अप्रैल रविवार को शहर के घंटाघर से सुबह 10 बजे से विराट रामनवमी शोभायात्रा मंतों के सानिध्य व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में निकाली जाएगी। जो सिरे बाजार होते हुए सरदारपुरा के सत्संग भवन पर संतों के आशीर्वचन के साथ सम्पन्न होगी।
रामनवमी महोत्सव समिति की ओर से कार्यक्रम की जानकारी को लेकर गुरुवार सुबह हुई प्रेसवार्ता में समिति अध्यक्ष डॉ पप्पूराम डारा ने जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि देशभर के लोक कलाकारों का संयोजन करते हुए उड़ीसा की गोटी पुआ व डोकरा नृत्य आंध्र प्रदेश की कुचि पूड़ी गुजरात के गरबा राजस्थान के बाड़मेर की गेर उज्जैन की महाकाल टोनी काशी मणिकर्णिका घाट की ममान होली सहित देश भर की विशेष मंदिरों की संजीव आकियां प्रभु श्री राम के आदर्श जीवन चरित्र सामाजिक समरसता महापुरुषों के जीवन आधारित झाकियों के साथ इस बार विशेष महाकुम्भ प्रयागराज पर आधारित झाकियां आकर्षण का केंद्र होगी। जो रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होगी।
डॉ डारा ने बताया कि इस बार विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्तः शोभायात्रा का प्रयास होगा। इस कारण लोगो व स्वागत संस्थाओं व्यापारी संगठन में भी आग्रह किया गया है कि पर्यावरण को देखते हुए प्लास्टिक का उपयोग नहीं करे।
पत्रकार वार्ता में विहिप प्रांत अध्यक्ष डॉ राम गोयल ने बताया कि दुनिया के सबसे बड़े स्वयंसेवी संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस बार 100 वर्ष पूर्ण होने पर चलने वाले शताब्दी महोत्सव के तहत संघ कार्यों को लोगो तक पहुंचाने के लिए झाकियां होगी। साथ ही संघ के पंच परिवर्तन समाज तक जाए उसके विशेष प्रयास होगे।
जो राष्ट्र के नव निर्माण में महत्वपूर्ण होगे। पंच परिवर्तन के तहत नागरिक कर्तव्य कुटुंब प्रबोधन पर्यावरण संरक्षण सामाजिक समरसता स्व बोध सहित समाज बदलाव की बाते इस रामोत्सव के निमित्त हर रामभक्तो
के मन तक जाएगी और हर व्यक्ति के मन में रामत्व को जगाएंगी तभी ऐसे अनुष्ठान कार्यक्रम सार्थक होंगे। और राष्ट्र में सनातन धर्म संस्कृति प्रबल होगी। समिति महामंत्री तरुण सोतवाल ने बताया कि ठीक 12 बजे भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से घंटाघर चौराहे पर डोल नगाड़ों की गूंज से साथ थाली बजा कर मनाते हुए मंगल कामनाएं देकर बंधावा गाया जाएगा। उसके बाद विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे मुख्य वक्ता के रूप में रामभक्तो को संबोधित करेंगे।
शोभायात्रा उदगम स्थल पर राम रथ में विराजमान प्रभु श्री राम परिवार महित भक्तों को दर्शन देगे। जिनकी पूजा अर्चना शहर के गणमान्य नागरिक के साथ भक्त करेंगे। वार्ता के दौरान विहिप व महोत्सव समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
समिति महामंत्री जितेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार रजिस्ट्रेशन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते हुए 400 से अधिक झाकियां 20 से अधिक अखाड़े भजन मंडली महिलाओं की कलश यात्रा.
भंगवा रेलियां सहित बड़ी संख्या में रामभक्त होगे राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा.9351448065
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin