श्री विश्वकर्मा युवा संघ संस्थान की क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वायु रियल्टी एवं एनके ट्रेड्रस के बीच 4 अप्रैल को
- by admin
- Apr 03, 2025
राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा
जोधपुर। श्री विश्वकर्मा युवा संघ संस्थान की ओर से बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में समाज की 27वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, जिसका फाइनल मुकाबला 4 अप्रैल को होगा।
संस्थान के महासचिव मनोहर उत्तम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विशेष ड्रेस कोड के साथ 12 टीमों ने भाग लिया। लेदर बाॅल से खेले जा रही प्रतियोगिता में आज वायु रियल्टी व अंगिरा डेवलपर्स और डीजे क्लब व एनके ट्रेडर्स के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। कड़े मुकाबले में वायु रियल्टी व एनके ट्रेड्रस ने फाइनल में प्रवेश किया। कमेंटेटर ईश्वर मांकड़ व विजय लुंजा ने मैच का विश्लेषण बताया।
संस्थान के अध्यक्ष कुलदीप बरड़वा ने बताया कि 4 अप्रैल, शुक्रवार को सुबह 11 बजे फाइनल मैच खेला जाएगा, जो की 25 ओवर का होगा। विजेता टीम को ट्राॅफी व इक्कावन हजार रु का चैक, उपविजेता टीम को ट्राॅफी व इक्कतीस हजार रु का चैक प्रदान कर तथा सभी खिलाड़ियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मौके जनप्रतिनिधि, गणमान्य समाजबंधु, मातृशक्ति व अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहेंगे राजस्थान उप संपादक पारस शर्मा.9351448065
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin