मीरा-भायंदर में हाउसिंग सोसायटियों के बढ़े विवाद! …वीनस सोसायटी चेयरमैन ने मनपा और सब-रजिस्ट्रार पर लगाए गंभीर आरोप
- by admin
- Apr 20, 2025
भायंदर शहर की हाउसिंग सोसायटियों में हो रहे विवादों में लगातार वृद्धि हो रही है। अब नवघर रोड स्थित वीनस को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में एक नया विवाद सामने आया है। इस मामले में सोसायटी के पूर्व चेयरमैन ने सीधे मनपा अधिकारियों और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पर नियमों के खिलाफ हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है।पूर्व चेयरमैन के अनुसार, सोसायटी के आंतरिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप सहकारी कानून का उल्लंघन है। उनका दावा है कि संबंधित अधिकारियों ने बिना किसी जांच के कुछ सदस्यों के पक्ष में निर्णय लिए हैं, जिससे सोसायटी में भ्रम और असंतोष की स्थिति पैदा हुई है। पूर्व चेयरमैन के अनुसार, प्रशासक बैठने के बाद सोसायटी में मनमाने तरीके से कार्य किया जा रहा है। एक तरफ सोसायटी में फंड नहीं होने की स्थिति में रिपेयरिंग करके बोझा लादा जा रहा है, जबकि इमारतों को कई बार धोखादायक की नोटिस भी मिली है। महानगरपालिका के कुछ अधिकारी और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के कर्मचारी सोसायटी के निर्णयों में हस्तक्षेप कर नियमों के खिलाफ दस्तावेजों को मान्यता दे रहे हैं। इसके पीछे राजनीतिक दबाव होने की आशंका भी जताई जा रही है, ऐसा आरोप पूर्व चेयरमैन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया। इस घटनाक्रम से सोसायटी के अन्य सदस्यों में भी नाराजगी देखी जा रही है। कुछ सदस्यों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस बीच मनपा के संबंधित विभाग की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन संभावना है कि यह मामला जल्द ही जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचेगा। यह विवाद केवल वीनस को-ऑप सोसायटी तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर की अन्य सोसायटियों में भी इसी तरह के हस्तक्षेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin