सीजन के दौरान लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर आरपीएफ का सराहनीय कार्य…लेकिन जीआरपी की लापरवाही से यात्री परेशान
- by admin
- Apr 22, 2025
सगीर अंसारी / मुंबई
छुट्टियों और त्योहारों के सीजन में लोकमान्य तिलक टर्मिनस (कुर्ला टर्मिनस) पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। स्टेशन पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) तो अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। आरपीएफ द्वारा भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा गश्त और यात्रियों की सहायता के प्रयासों को लेकर यात्री सराहना कर रहे हैं, लेकिन गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) के अधिकारी व कर्मियों के स्टेशन पर मौजूद न होने की वजह से आज सामाजिक तत्व व चोर- उचक्कों को कहीं न कहीं बढ़ावा मिल रहा है।
सीजन के दौरान प्लेटफॉर्म से लेकर स्टेशन परिसर तक आरपीएफ के जवान लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। यात्रियों को सही मार्गदर्शन देना, भीड़ को नियंत्रित करना और असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाए रखना, इन सभी मोर्चों पर आरपीएफ ने अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कई मामलों में आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई कर यात्रियों की मदद भी की है, लेकिन दूसरी ओर गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) की लापरवाही यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। चोरी, जेबकतरी और विवाद जैसी घटनाओं पर जीआरपी की सुस्ती से लोग नाराज हैं।
स्टेशन पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की सक्रियता बेहद कम देखी गई, जिससे महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे परिवारों को असुरक्षा महसूस हो रही है। यहां तक कि प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के दौरान मुख्य द्वार पर जीआरपी की ओर से सहायता व सामान चेकिंग के लिए पोस्ट तो बनाई गई है, लेकिन पुलिसकर्मी की जगह व यात्रियों के बैठने की जगह बन गई है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि आरपीएफ की तरह जीआरपी को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए, वहीं सीजन के दौरान अतिरिक्त बल की तैनाती और गश्त को और मजबूत किया जाए। रेलवे प्रबंधन और जीआरपी के समन्वय की कमी से यात्रियों की समस्याएं बढ़ रही हैं, जिसे सुधारना अब बेहद जरूरी हो गया है।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin