हिन्दू परिषद अध्यक्ष ने की जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग:तोगडिय़ा बोले- मंगलवार या शनिवार को करें हनुमान चालीसा पाठ, बढ़ाएं धार्मिक जागरूकता
- by admin
- Apr 22, 2025
पाली में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगडिय़ा सोमवार को पाली पहुंचे। सूरजपोल चौराहे पर उनका स्वागत किया गया। उसके बाद वे धोला चोतरा स्थित कुम्हारों का बास गए। जहां आयोजित प्रोग्राम में उनका क्षेत्रवासियों ने चम्पालाल प्रजापत के नेतृत्व में उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मी
डिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण का कानून सभी पर सम्मान रूप से लागू हो इस पर काम होना चाहिए। उन्होंने सभी हिन्दू संगठनों का एक ही उद्देश्य से काम कर रहे है और देश हित में काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि कुंभ में उनके संगठन ने पांच लाख लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था करने का नेक काम किया जो आगे भी जारी रहेगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि हिन्दुओं की जनसंख्या कम हो रही है। इस पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के हर गांव में हनुमान चालीसा केंद्र की स्थापना होनी चाहिए। हिन्दुओं को चाहिए की वे मंगलवार या शनिवार को घर से बाहर निकल धार्मिक स्थलों पर जाए। हनुमान चालीसा का पाठ करे।
उन्होंने कहा कि देश में घुसपैठ करके आए बांग्लादेशियों को निकाला जाए। समान नागरिक कानून बनाया जाए। बंगाल हो या बांग्लादेश कही पर भी हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा है उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए। हिन्दुओं की हेल्प के लिए उनकी ओर से 24 घंटे हेल्प लाइन संचालित की जा रही है। जिसके जरिए जरुरतमंदरों को अनाज दिया जा रहा है। इलाज के लिए प्राइवेट डॉक्टर की व्यवस्था की जा रही है। निशुल्क एडवोकेट की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही महिला सुरक्षा, स्वस्थ रहने और रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin