आरएमसी प्रोजेक्ट ने किया जीना हराम!
- by admin
- Apr 25, 2025
हाई कोर्ट ने दिया औचक निरीक्षण करने का आदेश
मुंबई
दक्षिण मुंबई के भीड़भाड़ वाले भिंडी बाजार क्षेत्र में रेडी मिक्स कंक्रीट परियोजना पर काम निर्धारित समय सुबह ६ बजे से शाम ६ बजे के बाद भी जारी है। रिपोर्ट की मानें तो मुंबई हाई कोर्ट ने इस गंभीर आरोप पर कड़ा रुख अपनाते हुए महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) को बिना किसी पूर्व सूचना के परियोजना का औचक निरीक्षण करने का आदेश दिया है।इस परियोजना का संचालन सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट (एसबीयूटी) द्वारा क्षेत्र के पुनर्विकास के तहत किया जा रहा है, जिसे मार्च २०२२ में अनुमति दी गई थी, लेकिन स्थानीय निवासी मोहम्मद शरीफ जमीरउल्लाह खान ने इस अनुमति को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि यह परियोजना एक स्कूल के पास स्थित है और आवासीय क्षेत्र में प्रदूषण मानदंडों और विकास नियंत्रण नियमों (डीसीआर) का उल्लंघन करते हुए इसकी अनुमति दी गई थी। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि आरएमसी प्लांट में शाम के बाद भी काम जारी रहता है, जिससे क्षेत्र में ध्वनि और वायु प्रदूषण होता है। इससे न केवल हमारे लोग बल्कि उनके परिवार और ७२ वर्षीय बीमार मां भी प्रभावित हुईं। संबंधित विभागों को कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। एमपीसीबी ने अदालत को बताया कि निरीक्षण के लिए पुलिस सुरक्षा की आवश्यकता होगी। इस पर न्यायालय ने जे. जे. मार्ग पुलिस थाने को एमपीसीबी को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin